फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   farmar sucide

कर्ज में डूबे किसान ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Mon, 12 Oct 2020 02:03 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2020 02:03 AM IST
विज्ञापन
farmar sucide
farmar sucide
झांसी। टोड़ीफतेहपुर के मोहल्ला तालपुरा निवासी कर्ज में डूबे एक किसान ने शनिवार देर रात पेड़ पर रस्सी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। घटना की खबर पाकर जब परिजन खेत पहुंचे तो सन्न रह गए, उन्होंने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर घटना की सूचना पर टहरौली एसडीएम शशिभूषण ने तत्काल लेखपाल को घटना की जांच के लिए भेजा।
विज्ञापन

मृतक के परिजनों ने बताया कि प्रकाश कुशवाहा पुत्र सूके उम्र करीब 45 वर्ष शनिवार रात बिना बताए ही खेत पर चले गए। सुबह जब ग्रामीणों को घटना की जानकारी हुई तो वह तत्काल खेत पर पहुंचे जहां प्रकाश कुशवाहा का शव खेत पर स्थितपेड़ पर फंदे से झूल रहा था। मृतक के बेटेे दीपचंद्र कुशवाहा ने बताया कि उसकेे पिता ने उसकी शादी में रिश्तेदारों और साहूकारों से तीन लाख रुपये का कर्ज ले रखा था और उन्हें बेटी की शादी भी करनी थी। वहीं इस वर्ष खरीफ की फसल खराब होने से जिससे वह चिंतित रहते थे। इसी के चलते उन्हाेंने आत्मघाती कदम उठा लिया। किसान की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, मामले की सूचना पर सुबह छह बजे टोड़ीफतेहपुर थानाध्यक्ष राजपाल सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और फ ांसी के फं दे पर लटके मृतक किसान के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मऊरानीपुर भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed