फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Famous hockey players are teaching children the skill of becoming like them

Jhansi News: बच्चों को अपने जैसा बनने का हुनर सिखा रहे हॉकी के मशहूर खिलाड़ी

Sun, 15 Jun 2025 01:39 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 15 Jun 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
Famous hockey players are teaching children the skill of becoming like them
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। हॉकी के पूर्व राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी बच्चों को हॉकी का हुनर सिखा रहे हैं। खिलाड़ियों को खेल की बारीकियां और तकनीकी जानकारी प्रदान कर रहे हैं, जिससे ये बच्चे भविष्य के अच्छे खिलाड़ी के रूप में उभरकर देश का नाम रोशन कर सकें।
लक्ष्मी व्यायाम मंदिर के मैदान में एक माह का ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जा रहा है। बालक-बालिका वर्ग के 130 नए खिलाड़ियों को हॉकी का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। पूर्व राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी सुबह-शाम दो पालियों में खेल की बारीकियां बता रहे हैं। बच्चों को व्यायाम, ड्रिबलिंग, स्कूप करना, ओवरहेड बाल फेंकना, पासिंग आदि के प्रशिक्षण के साथ उनसे अपने खेल जीवन का अनुभव भी साझा कर रहे हैं।
विज्ञापन


ये बोल पूर्व खिलाड़ी ...
- पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी सुबोध खांडेकर ने बताया कि वह हॉकी खिलाड़ियों की एक नई पौध तैयार करने के लिए प्रशिक्षण दे रहे हैं, जिससे ये नन्हें खिलाड़ी भविष्य में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर देश और झांसी का नाम रोशन कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


- सलीमुद्दीन राष्ट्रीय स्तर के पूर्व हॉकी खिलाड़ी एवं रेलवे में सीटीआई के पद से सेवानिवृत्त हैं। उनका कहना है कि वह नौकरी के दौरान निरंतर हॉकी खेलते थे और सेवानिवृत्त होने के बाद पूरा समय बच्चों को हॉकी का प्रशिक्षण देने में बिताते हैं।


- रईस मंसूरी हॉकी खिलाड़ी हैं। वर्तमान में वह जिला अस्पताल में कार्यरत हैं और रोजाना लक्ष्मी व्यायाम मंदिर में नए खिलाड़ियों को हॉकी का प्रशिक्षण दे रहे हैं। उनका कहना है कि झांसी को महारानी लक्ष्मीबाई और मेजर ध्यानचंद की नगरी के रूप में जाना जाता है। यहां के प्रशिक्षित खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर चुके हैं और वर्तमान में भी कई खिलाड़ी झांसी का नाम रोशन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed