फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Family members were pulling the stretcher, but they ignored the son holding a blood bag

Jhansi News: परिजन को स्ट्रेचर खींचते, बेटे को खून का थैला पकड़े देख किया अनदेखा

Fri, 16 May 2025 01:45 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: झांसी ब्यूरो Updated Fri, 16 May 2025 01:45 AM IST
सार

सीएमएस डॉ. सचिन माहुर ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में तीमारदार को स्ट्रेचर खींचते दोनों स्टाफ नर्स देखते हुए दिखाई दे रही हैं। इन दोनों को नोटिस देकर स्पष्टीकरण मांगा जाएगा। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Family members were pulling the stretcher, but they ignored the son holding a blood bag
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : freepik

विस्तार

महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में मरीज को एक्सरे के लिए ले जाते समय परिजन को स्ट्रेचर खींचते और बेटे को खून का थैला पकड़े देखकर भी स्टाफ नर्स ने अनदेखा कर दिया। ऐसी दो स्टाफ नर्सों को कॉलेज प्रशासन ने चिह्नित किया है। उनसे जवाब तलब किया जाएगा।
विज्ञापन


आठ मई को मेडिकल कॉलेज में भर्ती छतरपुर के राजू नायक की पत्नी शकुंतला को डॉक्टरों ने एक्सरे कराने के लिए कहा था। उस समय मरीज वार्ड दो में भर्ती थी। यहां से परिजन मरीज को स्ट्रेचर से रेडियोलॉजी विभाग ले गए। चूंकि, मरीज को खून चढ़ाया जा रहा था। ऐसे में बेटा साथ में खून का थैला पकड़े हुए चल रहा था। खास बात ये है कि स्ट्रेचर से मरीज को ले जाने के दौरान कोई भी वार्ड बॉय मदद के लिए नहीं आया। जबकि, नियमानुसार वार्ड बॉय को साथ रहना चाहिए था।
विज्ञापन


लिफ्ट खराब होने की वजह से मरीज को रैंप के जरिये स्ट्रेचर से ले जाया जाता है। ऐसे में आदत न होने से परिजनों से स्ट्रेचर छूटने का भी खतरा रहता है। मेडिकल कॉलेज की इस अव्यवस्था की फोटो को अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद कई कर्मचारियों के निलंबन, सेवा समाप्ति से लेकर वेतन रोकने तक की कार्रवाई की जा चुकी है। कॉलेज प्रशासन की आगे की जांच में दो और कर्मचारियों की लापरवाही सामने आ गई है। सीएमएस डॉ. सचिन माहुर ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में तीमारदार को स्ट्रेचर खींचते दोनों स्टाफ नर्स देखते हुए दिखाई दे रही हैं। इन दोनों को नोटिस देकर स्पष्टीकरण मांगा जाएगा। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed