{"_id":"66b00df5c1a7e68223015189","slug":"family-members-create-ruckus-over-death-of-one-month-old-newborn-jhansi-news-c-11-1-jhs1019-364863-2024-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: एक माह के नवजात की मौत पर परिजनों ने काटा बवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: एक माह के नवजात की मौत पर परिजनों ने काटा बवाल
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। रविवार को एक माह के बच्चे की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। परिजनों का आरोप है कि नवजात को अस्पताल लाया गया था। यहां इंजेक्शन लगाने के बाद नवजात की हालत बिगड़ गई। परिजनों के हंगामे की सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई और नाराज परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पुलिस के मुताबिक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
थाना बरुआसागर के चिपलौटा गांव निवासी रईस रायकवार की पत्नी संगीता ने एक माह पहले पुत्र को जन्म दिया था। परिजनों का कहना है कि शनिवार को वह नवजात बच्चे को लेकर अस्पताल गए थे। यहां इंजेक्शन लगाने के बाद उसकी हालत खराब होने लगी। रविवार सुबह बच्चे की मौत हो गई। नाराज परिजनों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। परिजनों ने पुलिस को भी बुला लिया। परिजन लापरवाही का आरोप लगा रहे जबकि चिकित्सक इससे इन्कार कर रहे हैं।
उधर, बच्चे की मौत के बाद मां संगीता का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय का कहना है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत की सही वजह मालूम चल सकेगी। वहीं, बरुआसागर थाना प्रभारी दिनेश कुरील का कहना है कि परिजनों ने अभी तहरीर नहीं दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी।