फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Family members create a ruckus over a woman's death at the CHC.

Jhansi News: सीएचसी में महिला की मौत पर परिजनों का हंगामा

Mon, 31 Aug 2026 01:31 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
Family members create a ruckus over a woman's death at the CHC.
डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों पर लगाया लापरवाही का आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मऊरानीपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रविवार देर रात एक महिला की मौत के बाद परिजनों ने हंगामा किया। उन्होंने डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाया। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली।
लहचूरा थाना क्षेत्र के ग्राम चकारा निवासी भूपेंद्र अपनी 55 वर्षीय मां सगुना बाई को रविवार शाम 7 बजे अस्पताल लाए थे। सगुना बाई को सांस लेने में तकलीफ और उल्टी की शिकायत थी। चिकित्सकों ने उन्हें भर्ती कर उपचार शुरू किया। रात करीब 10:30 बजे उपचार के दौरान महिला की मृत्यु हो गई। भूपेंद्र ने आरोप लगाया कि चिकित्सक ने इलाज में लापरवाही की। उन्होंने यह भी कहा कि महिला को समय पर झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर नहीं किया गया।
विज्ञापन

चिकित्सा अधिकारी डॉ. रामपाल ने परिजनों के आरोपों को खारिज किया। उन्होंने बताया कि महिला हृदय रोग से पीड़ित थी और उनका पेसमेकर भी बदला गया था। गंभीर हालत देख उन्हें तुरंत झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था। डॉ. रामपाल के अनुसार, परिजनों ने मरीज को झांसी ले जाने में देरी की, जिससे उनकी जान चली गई। चिकित्सा अधीक्षक डा.आरजे सिंह का कहना है कि महिला को पेसमेकर लगा हुआ था। स्वास्थ्य केंद्र में इसके उपचार की सुविधा न होने की वजह से झांसी रेफर कर दिया गया था लेकिन, परिवार के लोग समय पर उसे लेकर नहीं गए। इस वजह से उसकी मौत हुई वहीं, कोतवाल मुकेश कुमार सोलंकी ने बताया कि अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज देखकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed