फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   family honour increseafter win election

परिवार का सम्मान दोगुना हो गया: पूनम शर्मा

Fri, 24 May 2019 02:06 AM IST
jhansi Published by: देवेंद्र कुमार Updated Fri, 24 May 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
family honour increseafter win election
loksabha election result jhansi - फोटो : amarujala
झांसी। झांसी- ललितपुर लोकसभा क्षेत्र के नवनिर्वाचित भाजपा सांसद अनुराग शर्मा की शानदार जीत से खुश उनकी धर्मपत्नी पूनम शर्मा ने कहा कि इस जीत ने उनके परिवार के सम्मान को दोगुना कर दिया है। मेरे परिवार को अब और अधिक लोगों की सेवा करने का मौका मिलेगा। बस मेरी एक तमन्ना है कि लोगों का प्यार इसी तरह बना रहे और उनका परिवार क्षेत्र व देश की सेवा पूरे मनोयोग से करता रहे।
विज्ञापन

अमर उजाला से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि ईश्वर की ऐसी कृपा रही कि टिकट मिलने के बाद सबकुछ अच्छा होता गया। जनसंपर्क के दौरान लोगों ने बहुत प्यार दिया। दूसरे प्रत्याशियों को भी जनता का प्यार मिलता देख, कभी कभार जीत को लेकर थोड़ा डर जाती थी, लेकिन परिणाम आने के बाद पता लगा कि लोगों का प्यार तो सिर्फ उनके परिवार के लिए था। अब और कड़ी मेहनत करनी है। जनता द्वारा दिखाए गए विश्वास को कायम रखने के लिए जी तोड़ मेहनत करनी होगी। मुझे समाज सेवा करना बहुत अच्छा लगता है। लोगों से मिलना अच्छा लगता है। मैं पति के साथ कदम से कदम मिलाकर साथ दूंगी, ताकि लोगों का विश्वास हमेशा कायम रहे।
विज्ञापन


मेहनत का फल मिला- वेदिका
मार्केटिंग में मास्टर डिग्री हासिल कर चुकीं अनुराग शर्मा की बड़ी बेटी वेदिका शर्मा अपने पिता के सांसद बनने पर बहुत खुश हैं। उनका कहना है कि सभी की मेहनत का फल उनके पिता को मिला है। इससे ज्यादा खुशी नहीं हो सकती। पिता के साथ मैं भी लोगों को शिक्षा के क्षेत्र में जागरूक करने का काम करूंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बहुत खुश हूं- तारिणी
मार्केटिंग में मास्टर डिग्री की पढ़ाई कर रहीं अनुराग शर्मा की छोटी बेटी तारिणी शर्मा का कहना था कि वह जब जनसंपर्क में अपने पिता के लिए वोट मांगने जाती थीं, तब एकदम अलग अनुभव था। जनता ने उनके पिता के सम्मान को बढ़ाया। इससे मैं बहुत खुश हूं। मैं अपने पिता के काम में पूरा सहयोग करूंगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed