{"_id":"5f45468b8ebc3e3cc10e98ab","slug":"fake-rpf-soldier-arrest-jhansi-news-jhs174668840","type":"story","status":"publish","title_hn":"वर्दी पहनकर रौब दिखा रहा फर्जी आरपीएफ का सिपाही पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वर्दी पहनकर रौब दिखा रहा फर्जी आरपीएफ का सिपाही पकड़ा
विज्ञापन
आरपीएफ द्वारा पकड़ा गया फर्जी सिपाही।
- फोटो : REPORTERS
झांसी। आरपीएफ की वर्दी पहनकर लोगों को रौब दिखा रहे एक युवक को सोनागिर रेलवे स्टेशन पर पकड़ लिया गया। आरोपी युवक सिपाही बनकर शादी करने के लिए एक अच्छी लड़की की तलाश कर रहा था। आठ महीने से वह वर्दी पहनकर घूम रहा था। चार महीने भुसावल में बिताए। फिर यहां आ गया। आरपीएफ ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
आरपीएफ थाना प्रभारी एके यादव को सूचना मिली कि सोनागिर स्टेशन पर एक सिपाही लोगों पर रौब दिखा रहा है। मगर वह कद काठी और चेहरे के हावभाव से सिपाही नहीं लग रहा है। इस पर उपनिरीक्षक रविंद्र सिंह राजावत, सहायक उपनिरीक्षक सुंदर लाल, आरक्षक रामसरन, हरिकृष्ण सिंह यादव, कृष्ण अवतार शर्मा, अब्दुल आरिफ व विजय शर्मा को मौके पर भेजा गया। मौके पर पहुंची टीम ने उक्त सिपाही से पूछताछ की तो पता लगा कि वह फर्जी है और वर्दी, बैज, टोपी, परिचय पत्र व
अन्य सामान भुसावल से खरीदा था। आरोपी ने बताया कि आठ महीने पहले वह भुसावल गया था, जहां चार महीने तक सिपाही बनकर घूमता रहा। लॉकडाउन में वापस घर आ गया। गांव वालों पर रौब दिखाने और अच्छी लड़की से शादी हो सके, इसके लिए यहां भी वर्दी पहनकर घूमने लगा। एक लड़की से शादी भी तय हो गई थी। लोग सिपाही ही समझे, इसलिए किसी भी छोटे स्टेशन पर पहुंचकर लोगों पर रौब दिखाने लगता हूं। आरोपी का नाम दतिया के बड़ौनी थाना क्षेत्र के एरई गांव निवासी पुष्पेंद्र अहिरवार है।