फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Fake bank account opened using Aadhaar card and photo

Jhansi News: आधार कार्ड और फोटो का इस्तेमाल करके बैंक में खोला फर्जी खाता

Thu, 11 Jun 2026 02:40 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Thu, 11 Jun 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
Fake bank account opened using Aadhaar card and photo
झांसी। बैंककर्मियों की मदद से आधार कार्ड और फोटो के सहारे फर्जीवाड़ा सामने आया है। सन इंटर नेशनल स्कूल के पास रहने वाले प्रिंस प्रजापति ने ग्वालियर स्थित फेडरल बैंक के शाखा प्रबंधक, एकाउंटटेंट, कैशियर पर आधार कार्ड एवं फोटो का गलत इस्तेमाल करके फर्जी खाता खोलने और 2.80 लाख के फर्जीवाड़ा का आरोप लगाया। कोर्ट के आदेश पर नवाबाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी और कूटरचना सहित विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज करके जांच शुरू की है।
विज्ञापन

प्रिंस ने पुलिस को बताया कि 11 फरवरी को उसे साइबर पुलिस ने ग्वालियर के फेडरल बैंक शाखा के खाते से 2.80 लाख रुपये के लेने के बारे में पूछताछ की जबकि उसने ग्वालियर में कभी बैंक खाता ही नहीं खुलवाया। उसके मुताबिक उसने किसी तरह का बैंकिंग लेनदेन भी नहीं किया। ग्वालियर पुलिस से इसकी शिकायत करने पर कोई मदद नहीं की गई। जब उसने बैंक जाकर खाते और डेबिट कार्ड की जानकारी लेनी चाही, तब बैंक ने यह जानकारी देने से मना कर दिया। पड़ताल करने पर मालूम चला कि उसके आधार कार्ड और फोटो का इस्तेमाल करके उस बैंक में उसके नाम से खाता खोलकर उसे दूसरे के मोबाइल नंबर से लिंक करा दिया। वह व्यक्ति पैसों का लेनदेन करता रहा।
विज्ञापन

आरोप है कि बैंककर्मियों ने साठगांठ से यह फर्जीवाड़ा किया। नवाबाद थाना प्रभारी रवि श्रीवास्तव के मुताबिक कोर्ट के आदेश पर ग्वालियर, फेडरल बैंक के अकाउंटेंट, शाखा प्रबंधक, कैशियर समेत एक अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed