{"_id":"5fb9079babe4d3303f09772b","slug":"failure-to-misdeed-with-a-child-accuse-attempt-to-murder-in-lalitpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"ललितपुरः बालक के साथ कुकर्म में नाकाम होने पर हत्या का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ललितपुरः बालक के साथ कुकर्म में नाकाम होने पर हत्या का प्रयास
Sat, 21 Nov 2020 05:57 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ललितपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ललितपुर
Published by: Vikas Kumar
Updated Sat, 21 Nov 2020 05:57 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के जिला ललितपुर के थाना जाखलौन अंतर्गत एक गांव में एक बारह वर्षीय किशोर के साथ कुकृत्य करने में नाकाम होने पर हत्या का प्रयास किया गया। बालक किसी प्रकार आरोपी के चंगुल से छूट कर गांव पहुंचा, तब परिजन उसे थाने लेकर पहुंचे, जहां से उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन
थाना जाखलौन अंतर्गत एक ग्राम निवासी 12 वर्षीय किशोर शुक्रवार को दोपहर में घर के बाहर खेल रहा था। तभी गांव का ही एक युवक संजीव उर्फ गोलू यादव गांव से एक किलोमीटर दूर बहला-फुसलाकर बगीचे में अमरूद खिलाने के लिए ले गया और वहां उसके साथ कुकृत्य का प्रयास करने लगा। जब उसने विरोध किया, तो हमारा आरोपी ने किशोर का गला दबाकर मारने का प्रयास किया और उसे कुछ सुना दिया जिससे किशोर बेहोश हो गया। करीब एक घंटे बाद जब किशोर को होश आया तो वह नाली के पास पढ़ा हुआ था और वह पत्तों से ढका हुआ था।
विज्ञापन
किशोर होश आने पर तत्काल दौड़ कर घर पहुंचा और परिजनों को पूरी बात बताई। जिस पर परिजन किशोर को थाने लेकर पहुंचे जहां से उसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भेजा गया। जहां उसका उपचार चल रहा है। फिलहाल जाखलौन थाना पुलिस ने किशोर के चाचा की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ जानलेवा हमला करने के मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
इस मामले में पुलिस अधीक्षक कैप्टन एमएम बेग का कहना है कि परिजनों की तहरीर के आधार पर मारपीट का मामला दर्ज कर लिया गया है। इस मामले की जनता से जांच की जा रही है जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर आगे की कार्रवाई भी की जाएगी।