फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   face accident

घटनाओं से डरे नहीं, सामना करें छात्राएं

Tue, 05 Dec 2017 01:24 AM IST
Jhansi
Jhansi Updated Tue, 05 Dec 2017 01:24 AM IST
विज्ञापन
face accident
girl face danger - फोटो : demo
 सोमवार को पुलिस विभाग ने सीपी मिशन कंपाउंड स्थित एचएम मेमोरियल गर्ल्स इंटर कॉलेज से नारी सुरक्षा सप्ताह का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि एसपी सिटी देवेश कुमार ने छात्राओं को घटनाओं का सामना डरकर नहीं साहस के साथ करने के लिए प्रोत्साहित किया है। इस दौरान छात्राओं को उनकी सुरक्षा के लिए बनाए गए कानून की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

सेमिनार में एसपी सिटी ने कहा कि कभी भी कोई घटना हो, उससे डरे नहीं, बल्कि पुलिस को तुरंत सूचना दे ताकि तत्काल कार्रवाई हो सके। महिला थाना प्रभारी अर्चना सिंह ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा को लेकर नए- नए कानून बनाए जा रहे हैं, जिनकी जानकारी रखना जरूरी हैं। कोई छींटाकशी का प्रयास करता है तो ऐसे में विरोध करना सीखे, उनसे डरे नहीं। परिजनों की मदद से तुरंत पुलिस को भी जानकारी दे। वुमेन पावर लाइन नंबर 1090 महिलाओं की सुरक्षा के लिए ही है। उन्होंने कहा कि छात्राओं को जागरूक करने की सबसे बड़ी जिम्मेदारी शिक्षिकाओं की होती हैं। उनको इस बात को गंभीरता से लेना चाहिए।
विज्ञापन

सेमिनार में स्कूल की कैप्टन मेघना सूरी, हेड गर्ल कशिश अलनी, तृप्ति श्रीवास्तव, नेहा तिवारी, शिक्षिका कामिनी मिश्रा, नीधि शर्मा, नेहा चौरसिया, अर्पणा वर्मा व नारी सुरक्षा दल की मिथलेश ने विचार रखे। आभार प्रधानाचार्य इंद्राणी ने जताया।  
विज्ञापन
विज्ञापन


निडर बने छात्राएं
मेरा मानना है कि आज के माहौल में छात्राओं का निडर होना बेहद जरूरी है। कोई भी घटना हो, उसका डटकर सामना करना चाहिए। अभिभावकों को भी परेशानी वाली बात को दबाने की जगह उसकी पूरी जानकारी करनी चाहिए, ताकि दोबारा वह समस्या खड़ी न हो सके।

नेहा चौरसिया

छात्रों को शुरू से करें जागरूक
महिला सुरक्षा को लेकर छात्रों को शुरू से जागरूक करना चाहिए। मेरा मानना है कि इसके लिए अभिभावक और शिक्षक की बराबर जिम्मेदारी बनती हैं। उम्र के हिसाब से ही छात्राओं को उनके दायित्व और अधिकारों की छूट देना चाहिए।
निधि शर्मा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed