फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Extra feder for farmer

किसानों के लिए होंगे अलग फीडर, रात में जागकर नहीं करनी होगी सिंचाई

Wed, 20 Jan 2021 01:14 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: झांसी ब्यूरो Updated Wed, 20 Jan 2021 01:14 AM IST
विज्ञापन
Extra feder for farmer
demo pic...

बिजली विभाग औद्योगिक क्षेत्र की तरह अब सिंचाई के लिए अलग फीडर बनाने जा रहा है। इन फीडरों को दिन के वक्त दस घंटे लगातार बिजली दी जाएगी, ताकि किसानों को रात में जागकर सिंचाई न करनी पड़े। जनपद के अलग- अलग जगहों पर 25 फीडर बनाए जा रहे हैं। एक फीडर से दो हजार ट्यूबवेल के कनेक्शन जोड़े जा सकेंगे। इस काम को दक्षिण भारत की एक कंपनी 20 करोड़ की लागत से पूरा करेगी।

विज्ञापन


जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों में 35 सबस्टेशन हैं, जिनसे 1.64 लाख उपभोक्ता जुड़े हैं। इनमें 7400 किसानों ने सिंचाई के लिए ट्यूबवेल कनेक्शन भी ले रखे हैं। अभी सिंचाई कनेक्शनों के लिए अलग फीडर की व्यवस्था नहीं है। इस कारण सिंचाई के वक्त ग्रामीण ट्रांसफार्मरों पर ओवर लोडिंग की समस्या बनी रहती है। ट्रांसफार्मर के ओवरलोड होने पर उनके फुंकने की आशंका ज्यादा हो जाती है। ट्रांसफार्मरों को सुरक्षित रखने के लिए बार- बार बिजली कटौती की जाती है। लगातार बिजली न मिलन के कारण किसानों को सिंचाई के लिए रात में जागना पड़ता है।
विज्ञापन


किसानों को इस समस्या से निजात दिलाने के लिए जनपद के अलग- अलग स्थानों पर 25 नए फीडर बनाने जा रहा है। इन फीडरों से सिर्फ ट्यूबवेल कनेक्शनों को जोड़ा जाएगा। यह फीडर बड़ागांव, बरुआसागर, बबीना, मऊरानीपुर, एरच, पूंछ, मोंठ, बामौर, गुरसराय, सकरार, टहरौली, गरौठा, टोड़ी फतेहपुर, रक्सा, चिरगांव क्षेत्र में बनाए जा रहे हैं। एक फीडर से दो सौ एम्पियर तक करंट दौड़ाया जा सकता है। इस हिसाब से एक फीडर से दो हजार तक ट्यूबवेल कनेक्शन जोड़े जा सकते हैं। इस काम को 20 करोड़ की लागत से पूरा किया जाएगा। इस काम का टेंडर दक्षिण भारत की नागार्जुन कंस्ट्रक्शन कंपनी को दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- सिंचाई के दौरान जहां सबसे ज्यादा ओवर लोडिंग की स्थिति बनती है। ऐसे स्थानों पर यह फीडर बनाए जा रहे हैं। फरवरी से यह काम शुरू हो जाएगा। कंपनी को काम खत्म करने के लिए 18 महीने का समय दिया गया है।
जेपीएन सिंह, अधीक्षण अभियंता (ग्रामीण)।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed