फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Explosion due to fire in cylinder, husband and wife including children scorched

Jhansi News: सिलिंडर में आग लगने से हुआ विस्फोट, पति-पत्नी सहित बच्चे झुलसे

Sun, 18 Dec 2022 11:30 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Dec 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Explosion due to fire in cylinder, husband and wife including children scorched
बबीना। शनिवार की रात ग्राम खैलार स्थित हनुमान मंदिर के निकट बनी कॉलोनी में एक मकान के अंदर सिलिंडर में आग लग गई। इससे हुए विस्फोट में पति पत्नी समेत दोनों बच्चे बुरी तरह से झुलस गए हैं। विस्फोट इतना भयानक था कि कमरे की दीवार और छत भी ढह गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से पीड़ित परिवार को मेडिकल कॉलेज झांसी पहुंचाया जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन

पेशे से मजदूर सचिन अपनी पत्नी खुशबू एवं दो बच्चों के साथ खैलार कॉलोनी में किराए के मकान पर रहता है। शनिवार की रात खुशबू खाना बना रही थी। तभी सिलेंडर में किसी कारण से आग लग गई जिससे मकान में विस्फोट हो गया।
विज्ञापन

मकान मालकिन बुजुर्ग महिला मूर्ति ने विस्फोट की आवाज सुनकर आस-पड़ोस के लोगों को बुलाया और पुलिस को सूचना दी।
पति पत्नी के साथ दोनों मासूम 2 वर्षीय लड़का एवं 4 वर्षीय लड़की भी काफी झुलस गए ।
बताया गया कि सचिन एक थ्रेसर पर मजदूरी का कार्य करता है। यहां किराए पर काफी समय से रह रहा था।
वहीं विस्फोट की सूचना पर शनिवार की देर रात पुलिस अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे। प्रारंभिक जांच के आधार पर सिलिंडर में आग लगना ही विस्फोट का कारण बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो सहित
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed