फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   exen crime notice

कोठी खाली न करने वाले एक्सईएन को थमाई साढ़े सात लाख की रिकवरी

Tue, 29 Mar 2022 11:03 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Mar 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
exen crime notice
झांसी। तबादला होने के बाद भी सरकारी कोठियां खाली न करने वाले सिंचाई अभियंताओं पर महकमे ने भारी-भरकम जुर्माना लगाया है। सात साल पहले तबादला होने के बावजूद माताटीला कालोनी में एक अधिशासी अभियंता अभी तक जमे हैं। इन पर साढ़े सात लाख का जुर्माना लगाया गया है। इसी तरह सहायक अभियंता समेत अन्य अभियंताओं पर चार-चार लाख का जुर्माना लगा है। सिंचाई विभाग की यहां सुकुवां-ढुकुवां कालोनी, माताटीला कालोनी एवं सपरार इकाई के सरकारी बंगले हैं। तबादला होने के बाद भी कई आला अभियंता इनको खाली करने को राजी नहीं। माताटीला आवासीय कालोनी में तत्कालीन पंचम खंड के एक्सईएन सीपी सिंह का तबादला वर्ष 2016 में लखनऊ अनुसंधान एवं नियोजन खंड में हो गया लेकिन, आवास खाली नहीं किया। आवास खाली न करने पर उनके ऊपर कुल 7,68,795 रुपये का जुर्माना लगाया गया है। सहायक अभियंता हाकिम सिंह कर्दम पर 4.91 लाख, सहायक अभियंता साकेत चतुर्वेदी पर 3.15 लाख रुपये का जुर्माना लगा है। सिंचाई सूत्रों का कहना है इन बड़ी कोठियों का किराया बेहद कम है। इस वजह से अभियंता आवास खाली नहीं करते। इसी तरह अधीक्षण अभियंता आरके सिंह ने सुकुवां-ढुकुवां की कोठी डीए-13 खाली नहीं किया। उनका तबादला वर्ष 2019 में ही हो गया। यह आवास उनके कब्जे में ही है। वहीं, आवास आवंटन समिति संयोजक मो.फरीद का कहना है कि जिन्होंने आवास नहीं छोड़े उनको नोटिस भेजा गया है। अब किराया समेत जुर्माना वसूला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed