{"_id":"625daff5570551238d3c1dc9","slug":"executive-engineer-trapped-by-lying-in-front-of-divisional-commissioner-jhansi-news-jhs2189463166","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडलायुक्त के सामने झूठ बोलकर फंसे अधिशासी अभियंता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडलायुक्त के सामने झूठ बोलकर फंसे अधिशासी अभियंता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। सोमवार को मंडलायुक्त डा. अजय शंकर पांडेय ने विकास कार्यों व पेय जलापूर्ति की समीक्षा की। इस दौरान जल निगम के अधिशासी अभियंता झूठ बोलकर फंस गए। मंडलायुक्त ने उनकी सत्यनिष्ठा को संदिग्ध मानते हुए शासन को पत्र लिखने के निर्देश दिए। साथ ही अनुपस्थित रहने पर संयुक्त निदेशक प्रशिक्षण आईटीआई से स्पष्टीकरण तलब किया गया।
कमिश्नरी सभागार में हुई बैठक में बबीना क्षेत्र में जलापूर्ति के संबंध में जल निगम के अधिशासी अभियंता हिमांशु नेगी जेनरेटर न होने की बात कही। इस पर बैठक के दौरान जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने मौके पर टीम भेजी तो वहां जेनरेटर मिल गया। इस पर मंडलायुक्त ने गहरा असंतोष जताते हुए अभियंता के खिलाफ शासन को पत्र भेजने के निर्देश दिए। बैठक में मंडलायुक्त ने कहा कि जलापूर्ति के दौरान विद्युत कटौती होने पर जिम्मेदार अभियंताओं के विरुद्ध कार्रवाई होगी। सिंचाई विभाग द्वारा भरवाए जा रहे तालाबों का सत्यापन किया जाए। गोशालाओं में भूसा, चारा, पानी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। सभी विभाग 100 दिन की कार्ययोजना प्रस्तुत करें। कार्यालयों में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए।
इस मौके पर डीआईजी जोगेंद्र कुमार, डीएम रविंद्र कुमार, डीएम ललितपुर आलोक सिंह, डीएम जालौन प्रियंका निरंजन, सीडीओ शैलेष कुमार आदि मौजूद रहे।