फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Executive engineer molestation with training students, arrested, Jhansi, UP

हमेशा से विवादों में रहा है अधिशासी अभियंता, छात्राओं से छेड़छाड़ के बाद खुली पोल

Sat, 03 Aug 2019 03:14 AM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी Published by: Abhishek Singh Updated Sat, 03 Aug 2019 03:14 AM IST
विज्ञापन
Executive engineer molestation with training students, arrested, Jhansi, UP
छेड़खानी के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार - फोटो : Amar Ujala

झांसी विकास प्राधिकरण (जेडीए) में एक माह के प्रशिक्षण के लिए आई छात्रा से अधिशासी अभियंता ने छेड़छाड़ की। कुछ छात्राओं को अश्लील मेसेज भी भेजे। प्रमाण पत्र दिलाने के नाम पर उन्हें लालच भी दिया। इस संबंध में छात्राओं ने विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष से शिकायत की। सूचना पर पुलिस ने अधिशासी अभियंता के खिलाफ छेड़खानी समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। अधिशासी अभियंता को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस संबंध में शासन को भी अवगत करा दिया गया है।

विज्ञापन


एक स्थानीय सरकारी तकनीकी संस्थान के 38 छात्र-छात्राओें को झांसी विकास प्राधिकरण में 20 जून से 20 जुलाई तक तकनीकी प्रशिक्षण के लिए भेजा गया था। इनमें 29 छात्र व 19 छात्राएं थीं। जेडीए ने छात्र-छात्राओं को प्रशिक्षण देने के लिए कई अवर अभियंता को नियुक्त किया था। यह लोग अलग-अलग निर्माण स्थलों पर ले जाकर छात्र-छात्राओं को काम सिखाते थे। एक माह का प्रशिक्षण पूरा करने पर जेडीए के अधिशासी अभियंता  द्वारा छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र आवंटित किए गए। संस्थान के अधिकतर छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र आवंटित कर दिए गए, पर एक को नहीं दिया।
विज्ञापन


इस पर शुक्रवार को कई छात्राओं ने जेडीए उपाध्यक्ष को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि एक माह की ट्रेनिंग पूरी होने पर अधिशासी अभियंता द्वारा एक छात्रा को दोस्ती करने, साथ घूमने व अकेले में चलने पर प्रमाण पत्र देने की शर्त लगाई जा रही है। लगातार अश्लील बातें की जा रही हैं। बात नहीं मानने पर प्रमाण पत्र नहीं देने के साथ ही जान से मारने की धमकी दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पूरे प्रकरण को जेडीए उपाध्यक्ष ने गंभीरता से लेकर मामले को उच्चाधिकारियों को अवगत कराया। साथ ही सीपरी थाने की पुलिस को मौके पर बुला लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने छात्राओं के बयान लेने के बाद कार्यालय से अधिशासी अभियंता आरपी द्विवेदी को गिरफ्तार कर लिया। 

अधिशासी अभियंता के निलबंन के लिए शासन को पत्र लिख दिया गया है। पूरे प्रकरण की जानकारी प्रमुख सचिव को दे दी गई है। इस मामले में सख्त कार्रवाई करने के आदेश दिए गए हैं- शिवसहाय अवस्थी, जिलाधिकारी

शुरू से उठ रही उंगली

झांसी विकास प्राधिकरण के अधिशासी अभियंता के व्यवहार पर अक्सर उंगली उठती रही। आरोप लगता रहा कि कार्यालय में आने वाली महिलाओं को काम कराने के लिए घंटों बैठाए रखा जाता था।

कई छात्राओं को कर चुका है अश्लील मेसेज

तकनीकी संस्थान की छात्राओं ने सीपरी थाने की पुलिस को एक अन्य छात्रा का स्क्रीन शॉट दिया है, जिसमें एक्सईएन द्वारा छात्रा को कई अश्लील मेसेज किए गए हैं । 

विधायक ने शासन से की थी शिकायत

जेडीए अधिशासी अभियंता हमेशा से ही विवादों में रहे हैं। पूर्व में सदर विधायक रवि शर्मा ने शासन में शिकायत करते हुए अधिशासी अभियंता पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था। इसकी जांच जेडीए सचिव द्वारा की जा रही है। 

डीएम ने गिरफ्तारी के लिए कार्यालय में बुलाई थी पुलिस

 शहर के मुख्य मार्गों पर लगने वाले साइन बोर्ड के टेंडर में गड़बड़ी करने के आरोप में जिलाधिकारी ने एक्सईएन को गिरफ्तार करने के लिए जेडीए कार्यालय में पुलिस को बुलाया था। लेकिन जेडीए सचिव के आग्रह पर मामले को शांत करा दिया गया था। 

बनारस से हुआ था स्थानांतरण

मूल रूप से जिला फैजाबाद के ग्राम नैपार पोस्ट अलचरपुर के रहने वाले अधिशासी अभियंता आर पी द्विवेदी को  चार जुलाई 2018 को बनारस से स्थानांतरण कर झांसी भेजा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed