फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Executive committee elections today: Names not announced due to fear of rebellion.

कार्यकारिणी चुनाव आज: बगावत की आशंका के चलते नाम घोषित नहीं

Thu, 10 Sep 2026 02:12 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
Executive committee elections today: Names not announced due to fear of rebellion.
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


झांसी। नगर निगम कार्यकारिणी के छह सदस्यों के लिए बहुप्रतीक्षित चुनाव बृहस्पतिवार को होगा। चुनाव से चंद घंटे पहले तक सियासी गुणा-भाग का दौर चलता रहा। भाजपा ने चुनाव में उतारे जाने वाले नामों पर बुधवार देर-रात तक मुहर लगा दी, लेकिन बगावत की आशंका के चलते उम्मीदवारों के नाम का एलान नहीं किया।
दूसरी ओर, महेश गौतम की उम्मीदवारी पर विपक्षी खेमा एकजुट है। भाजपा पार्षदों के असंतोष को देखते हुए विपक्षी खेमा दो उम्मीदवार उतारने की फिराक में है। आम सहमति न बन पाने पर ही मतदान की नौबत आएगी।
विज्ञापन


कार्यकारिणी में दो साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद 20 जून को तत्कालीन उपसभापति आशीष तिवारी, भाजपा पार्षद दिनेश प्रताप सिंह, मुकेश सोनी, मोनिका गुप्ता, प्रवीण लखेरा और निर्दलीय पार्षद महेश गौतम कार्यकारिणी से बाहर हो गए। इन्हीं छह रिक्त सीटों पर चुनाव हो रहा है। नगर निगम में भाजपा के 45 पार्षद हैं। पार्टी के पास 7 नामित सदस्यों के भी वोट हैं। इस लिहाज से भाजपा सबसे मजबूत है। आसानी से पांच उम्मीदवारों को कार्यकारिणी में भेज सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा में सबसे अधिक टिकट के दावेदार हैं। कई पार्षद उपेक्षा का आरोप लगाते हुए अंसतोष जता चुके। महापौर से लेकर संगठन पदाधिकारियों तक से टिकट के लिए पार्षद परिक्रमा में जुटे रहे। देर शाम तक वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में पांच नाम तय कर लिए गए लेकिन, बगावत को रोकने के लिए इन नामों का एलान चुनाव से ठीक पहले करने का निर्णय लिया गया है। महापौर बिहारी लाल आर्य का कहना है कि सुबह दस बजे भाजपा उम्मीदवारों के नाम घोषित होंगे।
वहीं, विपक्षी खेमा भी भाजपा की रणनीति पर रखे हुए है। विपक्ष के पास 15 सदस्य हैं। इसकी बदौलत एक पार्षद को आसानी से कार्यकारिणी में भेज सकते हैं। असंतुष्ट भाजपा पार्षदों की मदद से दूसरे उम्मीदवार को भी कार्यकारिणी में भेजने की जुगत बना रहे हैं।


11 बजे से शुरू होगी चुनाव प्रक्रिया
कार्यकारिणी चुनाव के लिए समय भी तय कर दिया गया। पूर्वाह्न 11 से 12 बजे के बीच नामांकन पत्र का वितरण एवं जांच कराई जाएगी। नामांकन दाखिल होने की स्थिति में 12 बजे नामांकन पत्रों की जांच होगी। मतदान की नौबत आने पर दोपहर 1:30 से चार बजे के बीच मतदान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed