फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Exclusive: Admission in 25 UG-PG courses in BU will be done through CUET.

एक्सक्लूसिव: बीयू में यूजी-पीजी के 25 कोर्सों में सीयूईटी से होंगे दाखिले

Thu, 19 Dec 2024 01:29 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Dec 2024 01:29 AM IST
विज्ञापन
Exclusive: Admission in 25 UG-PG courses in BU will be done through CUET.
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। बीयू परिसर में संचालित 25 पाठ्यक्रमों में यूजी-पीजी में अब सीयूईटी (कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट) के माध्यम से प्रवेश होंगे। इसके बावत बीयू प्रशासन ने यूजीसी (विश्वविद्यालय अनुदान आयोग) को पत्र भेजा है। बीयू के आधिकारिक सूत्र बताते हैं कि आगामी शिक्षा सत्र में कैंपस में संचालित 25 पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट देना होगा। देशभर के विश्वविद्यालयों व शिक्षण संस्थानों में यूजी-पीजी में दाखिले के लिए सीयूईटी के माध्यम से एकसाथ प्रवेश परीक्षा होती है। इसके बाद कट-ऑफ के आधार पर प्रवेश मिलता है।

बीयू ने यूजीसी को कैंपस में संचालित यूजी-पीजी के कई पाठ्यक्रमों में दाखिले कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट से कराने के लिए पत्र भेज दिया है। इससे बीयू में दाखिले के लिए छात्र-छात्राओं के बीच राष्ट्र्रीय स्तर पर स्वस्थ प्रतिस्पर्धा होगी।
विज्ञापन

विनय कुमार सिंह, कुलसचिव बीयू




बीयू प्रशासन ने यूजीसी को जियोलॉजी, होमसाइंस, एनवायरमेंट साइंस, बायोटैक्नोलॉजी, बायोमेडिकल साइंस, माइक्रोबायलॉजी विषयों से बीएससी एवं बायोटैक्नोलॉजी, बायोकैमिस्ट्री, फिजिक्स, बॉटनी, जियोलॉजी, जुलॉजी, माइक्रोबायलॉजी, एनवायरमेंट साइंस, बायोमेडिकल साइंस, होमसाइंस (फूड एंड न्यूट्रिशियन), होमसाइंट (एचडीएफएस) विषयों में एमएससी च पीजीडीईएम (पोस्ट ग्रेज्युएट डिप्लोमा इन इलेक्ट्रोनिक मीडिया), एम.लिब साइंस, बी.लिब साइंस, एमएसडब्ल्यू, एमएफए (पेटिंग) एमएफए (एप्लाइड आर्ट्स), बीपीईएस (बैचलर ऑफ फिजिकल एजुकेशन) की परीक्षाएं कराने का पत्र भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन






विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed