फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Exams for even semester courses lasted only for 20 to 25 days: ABVP

20 से 25 दिन ही चलीं सम सेमेस्टर कोर्सों की परीक्षाएं: एबीवीपी

Mon, 06 May 2024 03:47 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 May 2024 03:47 AM IST
विज्ञापन
Exams for even semester courses lasted only for 20 to 25 days: ABVP
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय द्वारा प्रस्तावित परीक्षा कार्यक्रम पर एबीवीपी के महानगर मंत्री सुयश शुक्ला ने कहा कि 20 से 25 दिन ही सुचारू रूप से सम सेमेस्टर कोर्सों की कक्षाएं चल पाई हैं। एबीवीपी ने परीक्षा का विरोध नहीं किया है। संगठन की मांग है कि स्नातक, परास्नातक कोर्सों की सम सेमेस्टर की परीक्षाएं कोर्स पूरा करने के बाद ही कराई जाएं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं चार मार्च को समाप्त हुई थीं। अब सम सेमेस्टर की परीक्षा 10 मई से प्रस्तावित हैं। दोनों परीक्षाओं के मध्य सिर्फ 66 दिनों का अंतर है। इन दिवसों में महाशिवरात्रि, होली, भाई दूज, गुड फ्राइडे, रविवार आदि मिलाकर 14 छुट्टियां पड़ीं। 20 मार्च से 10 अप्रैल तक 20 दिन प्रायोगिक परीक्षाएं आयोजित हुईं। सात मार्च से 19 अप्रैल तक मूल्यांकन कार्य चला। इस अवधि में कक्षाओं का संचालन बाधित रहा। सत्यता ये है कि 20 से 25 दिन ही सुचारू रूप से कक्षाएं संचालित हो पाईं। कहा कि बीयू प्रशासन के पाठ्यक्रम पूरा करने के दावे की सत्यता छात्रों से बात करके पता की जा सकती है। बिना समुचित तरीके से पाठ्यक्रम पूरा कराए परीक्षा करवाना विश्वविद्यालय की परंपरा बन चुकी है। इससे न सिर्फ अनुत्तीर्ण, बल्कि बैक पेपर के छात्रों की संख्या बढ़ी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed