{"_id":"60da2bd68ebc3e771a30bd3a","slug":"ex-sabhasad-and-her-husband-died-dehat-news-jhs198166887","type":"story","status":"publish","title_hn":"डंपर की टक्कर से बाइक सवार पूर्व सभासद और पति की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डंपर की टक्कर से बाइक सवार पूर्व सभासद और पति की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डंपर की टक्कर से बाइक सवार पूर्व सभासद और पति की मौत
मऊरानीपुर (झांसी)। सोमवार की सुबह झांसी-खजुराहो राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित ग्राम बड़ागांव तिगैला के पास तेज रफ्तार डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी। दुर्घटना में पूर्व सभासद गायत्री पाठक (65) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल उनके पति हरिश्चंद्र पाठक (67) की मेडिकल कॉलेज ले जाते समय रास्ते में सांसें थम र्गइं। घटना से क्षेत्र में शोक है।
सोमवार की सुबह साढ़े सात बजे मोहल्ला अल्याई निवासी वरिष्ठ पत्रकार हरिश्चंद्र पाठक अपनी पत्नी पूर्व सभासद गायत्री के साथ बाइक से भानपुरा गांव में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए जा रहे थे। झांसी-खजुराहो राष्ट्रीय राजमार्ग पर बड़ागांव तिगैला के पास पीछे से तेजरफ्तार से आ रहे डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे पीछे बैठीं पूर्व सभासद नीचे गिरकर डंपर के पहिये के नीचे आ गईं। उनकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि हरिश्चंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए।
दुर्घटना के बाद चालक डंपर को छोड़कर भाग गया। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत ही वाहन से हरिश्चंद्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनको मेडिकल कॉलेज भेजा। मेडिकल कॉलेज ले जाते वक्त रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। इस पर लोग शव को वापस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले आए। घटना की जानकारी होते ही सैकड़ों लोग अस्पताल और उनके आवास पर पहुंच गए। शाम को पोस्टमार्टम के बाद श्मशान घाट में एक ही चिता पर दोनों का अंतिम संस्कार किया गया।