{"_id":"62fbfce65131652edb42b065","slug":"every-year-more-than-1350-students-study-from-ignou-open-university-jhansi-news-jhs2268250109","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर साल 1350 से अधिक छात्र इग्नू, मुक्त विवि से करते पढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर साल 1350 से अधिक छात्र इग्नू, मुक्त विवि से करते पढ़ाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। इंदिरा गांधी ओपन यूनिवर्सिटी (इग्नू) और राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय के झांसी में संचालित अध्ययन केंद्रों से हर साल 1350 से अधिक छात्र-छात्राएं शिक्षा ग्रहण करते हैं। प्राइवेट कोर्स बंद होने के बाद अब इनमें प्रवेश बढ़ने की संभावना है।
इग्नू और मुक्त विश्वविद्यालय छात्र-छात्राओं को दूरस्थ शिक्षा प्रदान करता है। झांसी में इग्नू के बीबीसी केंद्र में बीए, बीएससी, बीकॉम, बीए ऑनर्स, एमए, एमबीए, विभिन्न कोर्सों पीजी डिप्लोमा, मास्टर डिग्री ट्रेवल एंड टूरिज्म मैनेजमेंट के डिग्री कोर्स संचालित हैं। इसके अलावा सर्टिफिकेट कार्यक्रमों में फूड एंड न्यूट्रीशन, न्यूट्रीशन एंड चाइल्ड केयर, डिजास्टर मैनेजमेंट, फंक्शनल इंग्लिश, ह्यूमन राइट्स, एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग, एनजीओ मैनेजमेंट, एचआईवी, ऑर्गेनिक फार्मिंग कोर्स चल रहे हैं। केंद्र के इग्नू समन्वयक डॉ. योगेश पांडेय ने बताया कि हर साल साढ़े तीन सौ छात्र-छात्राएं इन कोर्सों में प्रवेश लेते हैं। वहीं, मुक्त विश्वविद्यालय के झांसी के अध्ययन केंद्रों में स्नातक के आठ, परास्नातक के 22, पीजी डिप्लोमा के 26, डिप्लोमा के 19, सर्टिफिकेट के 28 के अलावा कुल 118 कोर्स चलते हैं। क्षेत्रीय केंद्र की क्षेत्रीय समन्वयक डॉ. रेखा त्रिपाठी ने बताया कि हर साल केंद्रों पर लगभग एक हजार छात्र-छात्राएं प्रवेश लेते हैं। उन्होंने बताया कि प्राइवेट कोर्स बंद होने के बाद अब दूरस्थ शिक्षा से पढ़ाई के प्रति छात्रों का रुझान बढ़ेगा।
तीन सालों में इग्नू की स्थिति
वर्ष प्रवेश
2019 342
2020 355
2021 355
तीन वर्षों में मुक्त विवि की स्थिति
वर्ष प्रवेश
2019 1051
2020 1000
2021 904