फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Every village and street is developing under the BJP government: Rajiv Singh

भाजपा सरकार में हर गांव-गली का हो रहा विकास : राजीव सिंह

Wed, 26 Mar 2025 01:16 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Mar 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
Every village and street is developing under the BJP government: Rajiv Singh
चिरगांव। उत्तर प्रदेश सरकार के सेवा सुरक्षा व सुशासन के 8 वर्ष पूर्ण होने पर विकासखंड चिरगांव के सभागार में गोष्ठी का आयोजन किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि बबीना विधायक राजीव सिंह पारीछा रहे। अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख राजकांतेश वर्मा ने की।
विज्ञापन


कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए खंड विकास अधिकारी रामकुमार वर्मा ने कहा सरकार ने 8 वर्ष के दौरान कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई हैं। जिनका लाभ समाज के गरीब कमजोर तबके को मिला है।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि राजीव सिंह पारीछा ने पिछली सरकार की तुलना वर्तमान सरकार से करते हुए कहा कि पहले विकास एक क्षेत्र विशेष के कुछ खास लोगों तक सीमित था। आज हर गांव गली मोहल्ले का विकास हो रहा है। पूर्व सरकारों में सुख, शांति, मान-सम्मान एक चुनौती बना हुआ था। आज सभी लोग अपने को सुरक्षित मानते हैं। पहले की सरकार ताकत का प्रयोग विकास के बजाय अपने लोगों को गुंडामाफिया बनाने में करती थी लेकिन आज ऐसा नहीं है। क्योंकि यह मोदी, योगी की सरकार है। पहले की सरकारों में आपके वोट से जीतने वाले राशन, पेंशन, आवास खा जाते थे। जमीनों पर कब्जा करते थे। लेकिन आज की सरकार में यह बात दिखाई नहीं देती है। सरकार ने बगैर भेदभाव के सभी का विकास किया है। इसके पूर्व मुख्य अतिथि ने विभिन्न 15 सरकारी विभागों द्वारा लगाई गई स्टाॅल का निरीक्षण किया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 10 लाभार्थियों को प्रमाण पत्र, एनआरएलएम के अंतर्गत समूह सखी की 20 महिलाओं भी प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन सहायक विकास अधिकारी पंचायत अश्विनी कुमार ने किया। इस अवसर पर एडीओ अमिताभ कुमार, उपेंद्र पाल, राम सिंह आचार्य, केशव प्रधान बरल, अरविंद दांगी प्रधान नाद खास, मीनू महाराज मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed