{"_id":"61c77916545f743d7a297473","slug":"every-industry-can-be-set-up-in-bundelkhand-just-businessmen-need-to-take-initiative-jhansi-news-jhs2117463110","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुंदेलखंड में लगाया जा सकता है हर उद्योग, बस कारोबारियों को पहल करने की जरूरत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुंदेलखंड में लगाया जा सकता है हर उद्योग, बस कारोबारियों को पहल करने की जरूरत
विज्ञापन
झांसी। बुंदेलखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की 32 वीं वार्षिक सभा में जुटे कारोबारियों को नए उद्योग लगाने के लिए प्रोत्साहित किया गया। देश की ह्दय स्थली झांसी और बुंदेलखंड के अन्य हिस्सों में पर्यटन, खेती, प्रोसेसिंग फूड, सौर ऊर्जा समेत सभी प्रकार के धंधों को लगाने के लिए सुरक्षित व सुविधाजनक बताया गया। झांसी में शीघ्र ही ट्रांसपोर्ट नगर स्थापित होने की जानकारी दी गई।
होटल नटराज सरोवर में आयोजित कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने कहा कि झांसी का दूध आज दिल्ली और पंजाब तक में बेचा जा रहा है। यहां की जमीन दिल्ली एनसीआर से दस गुना सस्ती है। पांच सौ किलोमीटर के दायरे में कई महानगर हैं। यहां पर उद्योग लगाने से हर तरफ का फायदा है। यहां के कारोबारियों को विश्वविद्यालय के छात्रों से भी जुड़ना चाहिए। ताकि यहां के युवा बुंदेलखंड में ही उद्योग धंधे लगाने के लिए प्रोत्साहित हो सकें। मुख्य विकास अधिकारी शैलेश कुमार ने उद्योगों को सरकार की तरफ से दी जा रही सुविधाओं की जानकारी दी। चैंबर अध्यक्ष वीरेश्वर शुक्ला ने बताया कि जल्द ही महिला विंग का गठन होने जा रहा है। महासचिव धीरज खुल्लर ने बड़े प्रतिष्ठानों से यहां के युवाओं को रोजगार देने का आह्वान किया।
इस अवसर पर कार्यक्रम के संयोजक अमित सिंह, सचिव सीएस सक्सेना, अशोक आनंदानी, सुशील पारेछा, राजू पुरवार, अतुल किलपन, पवित्र खन्ना, गौरव गुप्ता, पवन सरावगी, विभोर गुप्ता, विक्रांत सेठ, संतोष सूरी, रवीन मेहता, उमाशंकर अग्रवाल, अरुण सिंह, वीरेंद्र शर्मा, रमेश कुमार अग्रवाल, राजीव मेहता, मुकेश बंसल, पंकज जैन, महेश चंद्र अग्रवाल, विशाल अग्रवाल, आशीष दुबे, सुनील कुमार अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, वीरेंद्र खंडेवाल, अजय सिजरिया, शालिगराम राय, मुकेश गुप्ता, मनीष निवालकर, यश चावला, पंकज त्रिपाठी, राजीव कुमार अग्रवाल, राहुल अग्रवाल, सक्षम मिश्रा, शिवा लिखधारी, आलोक कनकने, जयप्रकाश गुप्ता, राकेश कुमार अग्रवाल, राकेश सिंह बघेल, डॉ. कृष्ण गोपाल त्रिवेदी, डॉ. आरसी अरोरा, निलय जैन उपस्थित रहे। सभा का संचालन सीए रमन गुप्ता व आभार राजीव मेहता ने व्यक्त किया।
विज्ञापन
कंपनियों के सीईओ का हुआ सम्मान
कार्यक्रम में भारत डायनामिक्स लिमिटेड, टीएचडीसीआईएल, रेलवे विकास निगम लिमिटेड, सेंट्रल यूपी ग्लास लिमिटेड, अडानी टोटल गैस लिमिटेड, अडानी ग्रीन एनर्जी, महेश्वरी माइनिंग एंड एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड, सीएसआर जैक्सन लिमिटेड, हैंडल वर्क सीमेंट इंडिया लिमिटेड, बालिनी मिल्क प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड तथा पीतांबरा बुक्स प्राइवेट लिमिटेड के सीईओ का शॉल ओढ़ाकर तथा पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया।