{"_id":"5faed9148ebc3e9bee5946e8","slug":"every-house-worship-lord-laxmi-ganesh-jhansi-news-jhs181050585","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिवाली आज, रोशनी से सराबोर हुआ नगर, घर-घर पूजे जाएंगे भगवान लक्ष्मी-गणेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिवाली आज, रोशनी से सराबोर हुआ नगर, घर-घर पूजे जाएंगे भगवान लक्ष्मी-गणेश
Sat, 14 Nov 2020 03:24 AM IST
झांसी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 14 Nov 2020 03:24 AM IST
विज्ञापन
धनतेतस पर बिजली की छटा के जगमगाता सदर बाजार। अमर उजाला
शनिवार को महानगर में उल्लास के साथ दिवाली मनाई जाएगी। हर घर में दीप प्रज्ज्वलित कर भगवान गणेश और माता लक्ष्मी जी की पूजा की जाएगी। घरों में पर्व के लिए तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। महानगर रोशनी से सराबोर है।
विज्ञापन
धार्मिक मान्यता है कि कार्तिक मास की अमावस्या पर भगवान विष्णु, लक्ष्मी धरती पर भ्रमण करने आते हैं। मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त हो इसके लिए लोग अपने घरों और प्रतिष्ठानों में आकर्षक सजावट प्रदान करते हैं। वंदनवार सजाते हैं और शुभ मुहूर्त में पूजा अर्चना करते हैं। इसी क्रम में त्योहार को लेकर शुक्रवार को महानगर के लगभग सभी घरों के आंगन और द्वारों पर महिलाएं एवं युवतियों ने रंगोलियां बनाई। अशोक, आम के पत्तों व फूलों के वंदनवार भी लगाए। दोपहर में महिलाएं त्योहार के विशेष व्यंजन बनाने में जुटी रहीं। इधर महानगर के बड़ा बाजार, बिसाती बाजार, सिंधी तिराहा, सुभाष गंज, सदर, सीपरी आदि में खरीददारी के लिए लोगों की भीड़ रही। लोगों ने पूजन की सामग्री और मिष्ठान खरीदा।
विज्ञापन
इस तरह से करें दिवाली की पूजा
दिवाली की पूजा में सबसे पहले चौकी पर नए कपडे़ बिछाए। वेद मंत्रों का उच्चारण कर नवग्रह की स्थापना करें। अशोक अथवा आम के पत्तों से सजा कलश को स्थापित करें। कलश एवं नारियल को स्वास्तिक बांधे और अखंड दीप प्रज्वलित कर मां लक्ष्मी, गणेश, मां सरस्वती की विधिवत पूजा करे। बुंदेलखंड में ग्वालिन को भी विराजमान किया जाता है। इनकी भी पूजा होती है। पूजा में खील और शक्कर के बतासा का अर्पण अवश्य करे। आरती पूजा कर जीवन में सुख समृद्धि की कामना करें।
विज्ञापन
दीपों से सजेगा महालक्ष्मी मंदिर
महानगर के लक्ष्मी तालाब स्थित महालक्ष्मी मंदिर में पर्व उत्साह से मनाया जाएगा। पुरातत्व विभाग और समाजसेवी व धार्मिक संगठनों द्वारा मंदिर को दीपों से सजाया जाएगा। मां महालक्ष्मी का भव्य शृंगार होगा और पूजा होगी। प्रभारी क्षेत्रीय पुरातत्व अधिकारी डॉ. एस के दुबे ने बताया कि मंदिर के दीप स्तंभ पर भी दीप प्रज्ज्वलित होगा।
आज होगी मां काली की विशेष पूजा
कार्तिक माह की अमावस्या पर माता काली की पूजा का विशेष महत्व है। शहर कालीबाड़ी में बांधव समिति की ओर से माता की मूर्ति स्थापित की जाएगी और मध्य रात्रि में पूजा अर्चना होगी। इधर सीपरी कालीबाड़ी के काली माता मंदिर में मध्य रात्रि पूजा अर्चना होगी। पंचकुइयां मंदिर के समीप कालू के हाता में विराजमान मां काली की विशेष पूजा अर्चना होगी।
हनुमान जन्मोत्सव आज, होगी भव्य आरती
दिवाली की भोर से ही हनुमान जी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का तांता मंदिरों में लग जाएगा। सैंयर गेट स्थित प्राचीन लाला हरदौल मंदिर में दक्षिणमुखी हनुमान जी के मंदिर में हनुमान जी का जन्मोत्सव भव्य रूप से मनाया जाएगा। पुजारी हरीमोहन तिवारी ने बताया कि सुंदर कांड, अभिषेक श्रृंगार और आरती कार्यक्रम सुबह 4 बजे से शुरू हो जाएंगे। इधर बड़ा गांव गेट स्थित हनुमान मंदिर में सुबह 4:30 बजे दर्शन और भगवान की महा आरती होगी। पुजारी कालीचरन जारौलिया ने बताया कि सुबह 8 बजे से भजनोत्सव एवं संगीत की धुनों पर सुंदरकांड का पाठ होगा। इधर बाहर बड़ागांव गेट स्थित श्री परुआ हनुमान मंदिर में पंडित अविनाश मिश्रा ने हनुमान जी का मनमोहक श्रृंगार कर महा आरती की। शाम को महिलाओं ने सुंदर कांड का पाठ किया। शनिवार को हनुमान जी के जन्मोत्सव की आरती सुबह 5 बजे से होगी।