{"_id":"618981197f1c3c06ec5b9796","slug":"even-in-the-complete-resolution-day-the-complainants-are-getting-frustrated-jhansi-news-jhs208364969","type":"story","status":"publish","title_hn":"संपूर्ण समाधान दिवस में भी फरियादी हो रहे मायूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संपूर्ण समाधान दिवस में भी फरियादी हो रहे मायूस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। भूमाफियाओं ने जमीन पर कब्जा जमा लिया है। पुलिस में सुनवाई नहीं हो रही है। हताश होने के बाद अब आप की चौखट पर आए हैं। अब आप से ही मदद की दरकार है। इस तरह का दर्द लेकर कई लोग संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे। फरियादियों ने बताया कि संपूर्ण समाधान दिवस के अलावा शिकायतें लेकर अफसरों के पास तो गए लेकिन सिर्फ आश्वासन ही मिला है। संपूर्ण समाधान दिवस में मौजूद अधिकारियों ने फरियादियों को कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
सोमवार को तहसील सभागार में जिलाधिकारी रविंद्र कुमार की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें 151 लोगों ने अपनी शिकायतों को दर्ज कराई। मौके पर सिर्फ एक का ही निस्तारण किया गया। इस मौके पर पुलिस और राजस्व विभाग के मामलों की भरमार रही। वैसे तो संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन महीने के पहले और तीसरे शनिवार को किया जाता है। लेकिन शनिवार को दीपावली पर्व की छुट्टी होने के कारण सोमवार को तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याएं सुनी। फरियादियों के मुताबिक जमीन पर कब्जों की शिकायतें पुलिस अधिकारियों के साथ ही प्रशासनिक अफसरों से की गई है, उलेकिन हर बार कार्रवाई सिफर ही रही है। जमीन की पैमाइश करने के लिए तहसील और लेखपालों के कई चक्कर काटने के बाद भी पैमाइश नहीं हो सकी है। समाधान दिवस मेें मौजूद अधिकारियों ने शिकायतों के निस्तारण का आश्वासन दिया। इस मौके पर मंडलायुक्त अजय शंकर पांडेय, डीआईजी जोगेंद्र कुमार, जिलाधिकारी रविंद्र कुमार, एसएसपी शिवहरि मीण, नगर आयुक्त अवनीश कुमार, सीडीओ शैलेष कुमार, एडीएम संजय पांडेय, अपर नगर आयुक्त शादाब असलम मौजूद रहे।
वर्ष 2015 में शादी हुई थी। ससुरालियों ने मारपीट कर घर से निकाल दिया था। दहेज में दी गई मोटरसाइकिल को गलत तरीके से बेच दिया है। कई बार शिकायतों के बाद भी सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन
कल्पना, गढ़िया फाटक
हंसारी में छह सौ वर्ग फुट का प्लॉट है। उक्त प्लॉट को एक व्यक्ति ने धोखे से दूसरे व्यक्ति को बेच दिया है। कई बार शिकायतें की गई हैं। लेकिन कोई कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई है।
रति देवी, हंसारी
सत्ताधारी नेताओं के इशारे पर कुछ लोग लगभग चार एकड़ जमीन पर कब्जा कर निर्माण कर रहे हैं। जबकि न्यायालय द्वारा यथा स्थिति को आदेश भी दिया गया है। लेकिन निर्माण कार्य जारी है।
राकेश वर्मा, बड़ागांव गेट