फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Even after the victory, the team of Jhokanbagh Trade Board was out of the competition

जीत के बाद भी प्रतियोगिता से बाहर हुई झोकनबाग व्यापार मंडल की टीम

Sat, 26 Feb 2022 01:35 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Feb 2022 01:35 AM IST
विज्ञापन
Even after the victory, the team of Jhokanbagh Trade Board was out of the competition
झांसी। रेलवे डीएसए मैदान पर चल रही डॉ. वृंदावन लाल वर्मा लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का आखिरी लीग मैचझोकनबाग व्यापार मंडल और रेलवे कॉलोनी वॉरियर्स के बीच हुआ। इसमें झोकनबाग व्यापार मंडल की टीम ने रेलवे कॉलोनी वॉरियर्स को पराजित किया। लेकिन जीत के बाद भी झोकनबाग व्यापार मंडल की टीम सुपर लीग में क्वालिफाई नहीं कर सकी।
विज्ञापन

मुकाबले में रेलवे कॉलोनी वॉरियर्स के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट खोकर 169 रन बनाए। जिसमें कप्तान निखिल कोटे ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 41 गेंदों में नौ चौके और एक छक्के की मदद से 67 रन बनाए। वहीं बल्लेबाज राजेश कुमार ने 35 एवं मोहित सक्सेना ने 29 रन बनाए।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी व्यापार मंडल की टीम को सुपर लीग में क्वालिफाई करने के लिए लक्ष्य को 14 ओवरों में पूरा करना था। व्यापार मंडल की टीम ने मैच तो जीत लिया लेकिन प्रतियोगिता से बाहर हो गई। इसमें बल्लेबाज फराज हुसैन ने 41, अवनीश सचान ने 24, सुमित यादव ने 22 व कप्तान विभू श्रीवास्तव ने नाबाद 34 रनों की पारी खेली। बेहतरीन प्रदर्शन के आधार पर फराज हुसैन को मैन ऑफ द मैच चुना गया। मैच के दौरान यादवेंद्र सिंह और अलीम बेग अंपायर रहे। स्कोरर पीयूष नामदेव एवं जितेंद्र बघेल मैच ऑब्जर्वर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर जेडीसीए सचिव अजय मिश्रा, निदेशक संजय साहनी, विवेक खत्री, संयुक्त सचिव निखिल मिश्रा, वसीम कुरैशी, सह सचिव रवि शंकर चौबे, रितेश शर्मा, फुटबॉल एसोसिएशन के सचिव विनोद गर्ग, पार्षद महेश गौतम, दिनेश सिंह, मोहम्मद रहूफ आदि मौजूद रहे।

आठ टीमों ने किया सुपर लीग राउंड में क्वालिफाई
रेलवे डिवीजन झांसी, दातार नगर परवई, आजाद क्रिकेट क्लब, स्टेडियम-ए, स्टेडियम-बी, चैंपियन क्रिकेट क्लब, मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स अकादमी, जूनियर दातार नगर परवई टीमों ने सुपर लीग राउंड में क्वालिफाई किया है। इन टीमों के दो पूल बनाए गए हैं। सुपर लीग राउंड में प्रत्येक टीम तीन मैच खेलेगी। प्रत्येक पूल से दो टॉप टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई करेंगी। प्रतियोगिता का सेमीफाइनल मुकाबले सात फरवरी को व फाइनल नौ फरवरी को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed