फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Evaluation of answer sheets may begin after Holi

Jhansi News: होली के बाद शुरू हो सकता है उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन

Fri, 07 Mar 2025 01:46 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Mar 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
Evaluation of answer sheets may begin after Holi

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के परीक्षार्थियों की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन होली के बाद हो सकता है। जीआईसी, जीजीआईसी और हाफिज सिद्दीक इंटर कॉलेज में कॉपियां जांची जाएंगी। हालांकि, विभाग को अभी शासन के आदेश का इंतजार है।

यूपी बोर्ड के छात्र-छात्राओं की परीक्षा 24 फरवरी से शुरू हुई हैं। जनपद में 67 परीक्षा केंद्रों पर 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों की परीक्षाएं चल रही हैं। हाईस्कूल में 22413 और इंटरमीडिएट में 23285 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। इसमें व्यक्तिगत परीक्षार्थी भी शामिल हैं। 12 मार्च को परीक्षाएं समाप्त हो रही हैं। इसके बाद होली का पर्व है। अभी कॉपियों के मूल्यांकन के संबंध में शासन की तरफ से आदेश जारी नहीं किया गया है। मगर विभागीय जानकारों का कहना है कि मूल्यांकन होली के बाद ही शुरू हो सकता है। लगभग दो सप्ताह में मूल्यांकन का कार्य पूरा हो जाएगा। ऐसे में अप्रैल के प्रथम सप्ताह में कॉपियों की जांच पूरी होने के बाद मूल्यांकन केंद्रों पर तैनात उप नियंत्रक बोर्ड को परीक्षार्थियों को विभिन्न विषयों में प्राप्त अंकों की जानकारी भेजेंगे। इसके बाद बोर्ड द्वारा रिजल्ट जारी किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed