फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Etarsi ki aag se Patri se utra Rail sanchalan

इटारसी की आग से पटरी से उतरा रेल संचालन

Thu, 18 Jun 2015 12:32 AM IST
झांसी / ब्यूरो
झांसी / ब्यूरो Updated Thu, 18 Jun 2015 12:32 AM IST
विज्ञापन
बुधवार को इटारसी रेलवे स्टेशन के आरआरआई सिस्टम में लगी आग से ट्रेनों का संचालन पटरी से उतर गया है। इस कारण भोपाल से झांसी आने वाली ट्रेनें घंटों देरी से आ रही हैं। कई ट्रेनों का मार्ग बदल दिया गया है। चार गाड़ियों को 29 जून तक आधे रास्ते तक निरस्त कर दिया गया है।
विज्ञापन

इटारसी रेलवे स्टेशन पर नॉन इंटर लाकिंग कार्य प्रणाली (आरआरआई) से गाड़ियों का संचालन होता है। बुधवार को इस प्रणाली में आग लगने से इटारसी स्टेशन से ट्रेनें आगे नहीं बढ़ पा रही हैं। घटना के कारण बुधवार को इटारसी से झांसी आई पंजाब मेल, झेलम एक्सप्रेस आदि ट्रेनें पांच से छह घंटे देरी से झांसी आई। इन ट्रेनों के पीछे आ रही गाड़ियों का भी यही हाल था। ट्रेनों की लेटलतीफी के इंतजार में यात्रियों का बुरा हाल रहा। गर्मी में यात्रियों को एक- एक पल गुजारना भारी रहा।
विज्ञापन

इसके अलावा  डाउन कर्नाटक संपर्क क्रांति, डाउन कर्नाटका एक्सप्रेस को वसई रोड, नागदा, कोटा होकर, अप गोरखपुर लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस,  अप पठानकोट एक्सप्रेस,  अप कुशीनगर एक्सप्रेस को निशादपुरा, उज्जैन, बड़ौदा होकर, डाउन जबलपुर नई दिल्ली एक्सप्रेस को कटनी, बीना, झांसी होकर, डाउन गोवा एक्सप्रेस को जलगांव, नागदा, कोटा होकर, अप पुष्पक एक्सप्रेस को भोपाल, उज्जैन, बड़ौदा होकर परिवर्तित मार्ग से गुजारा गया। इसके अलावा ग्वालियर भोपाल एक्सप्रेस का संचालन बीना से भोपाल के मध्य 19 से 29 जून तक, भोपाल ग्वालियर एक्सप्रेस का संचालन भोपाल से बीना के मध्य 19 से 29 जून तक, झांसी- इटारसी पैसेंजर का संचालन बीना से इटारसी के मध्य 19 से 28 जून तक व इटारसी झांसी पैसेंजर का संचालन इटारसी के बीना के मध्य 19 जून से 28 जून तक निरस्त रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed