{"_id":"60e89e588ebc3ec7f066b11f","slug":"esic-hospital-may-open-in-jhansi-double-the-number-of-people-connected-to-the-standard-jhansi-news-jhs1991456131","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईएसआईसी: झांसी में खुल सकता है हॉस्पिटल, मानक से दोगुने लोग जुड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईएसआईसी: झांसी में खुल सकता है हॉस्पिटल, मानक से दोगुने लोग जुड़े
विज्ञापन
झांसी। जिले में कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) का हॉस्पिटल खुल सकता है। तीन हजार पंजीकरण पर डिस्पेंसिरी और दस हजार पर अस्पताल खुलने का प्रावधान है। इस हिसाब से झांसी में मानक से दोगने लोग ईएसआईसी डिस्पेंसिरी से जुड़े हैं।
झांसी ही नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के 11 से ज्यादा जिलों के मरीज ईएसआईसी डिस्पेंसिरी में इलाज कराने के लिए आते हैं। कोरोना से पहले यहां पर रोज 50 से अधिक मरीज दिखाने के लिए आते रहे हैं। इनमें पांच-छह मरीज दूसरे जनपदों के होते थे। 66 साल पहले खुली इस डिस्पेंसिरी को अब तक अस्पताल में तब्दील नहीं किया गया है। यहां पर सुविधाएं बहुत कम हैं। ऐसे में कई मरीजों को डिस्पेंसिरी आने पर लाभ नहीं मिल पा रहा है। इसके अलावा भी तमाम असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, झांसी की डिस्पेंसिरी अस्पताल खुलने के मानक पूरे कर रही है। यहां से 20 हजार परिवार और एक लाख से ज्यादा लोग जुड़े हुए हैं। जबकि, 10 हजार पंजीकरण पर ही अस्पताल खोलने का नियम है।
इन जिलों के मरीज आते
झांसी, ललितपुर, जालौन, हमीरपुर, महोबा, बांदा, चित्रकूट, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर समेत मध्य प्रदेश के आसपास के जिलों के मरीज भी यहीं इलाज कराने के लिए आते हैं। जो कि ईएसआईसी के तहत पंजीकृत हैं।
विज्ञापन
ये है स्टाफ की स्थिति
पदनाम सृजित कार्यरत
डॉक्टर 3 1
फार्मासिस्ट 2 2
क्लर्क 2 2
एलटी 1 0
ड्रेसर 1 2
एएनएम 1 0