फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Entered the nursing home and attacked the doctor and vandalized it

Jhansi News: नर्सिंग होम में घुसकर डॉक्टर पर किया जानलेवा हमला, तोड़फोड़

Tue, 09 Sep 2025 02:48 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Sep 2025 02:48 AM IST
विज्ञापन
Entered the nursing home and attacked the doctor and vandalized it
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


झांसी। संजीवनी अस्पताल में घुसकर तोड़फोड़ करने एवं नर्सिग स्टॉफ पर जानलेवा हमला करने के आरोप में पांच युवकों के खिलाफ नवाबाद थाने में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। हमलावर सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गए। पुलिस आरोपियों को तलाशने में जुटी है।
गणेश इन्कलेव निवासी डा.मंदीप मैडिया ने पुलिस को बताया कि चिरगांव के धमाना खुर्द निवासी बलवंत सिंह ने अपनी पत्नी कमलेश देवी को उनके नर्सिंग होम में भर्ती कराया था। रविवार को कमलेश को डिस्चार्ज कर दिया गया। सोमवार शाम करीब साढ़े तीन बजे उनका पुत्र शिवदीप अपने कई साथियों के साथ हॉकी एवं डंडे लेकर नर्सिंग होम आ धमका। आरोपियों ने नर्सिंग होम में तोड़फोड़ शुरू कर दी। आरोपी उनके चैंबर में घुस आए। उन पर धारदार हथियार से प्रहार किया। उन पर बोतल खींचकर मारी। यह उनके यहां काम करने वाले कर्मचारी के हाथ में लगी। इससे वह घायल हो गया। मारपीट में रेनू एवं रामवती को भी चोट आ गई। उनके पुलिस को सूचना देने पर आरोपी जान से मार डालने की धमकी देते हुए भाग निकले।
विज्ञापन

डा.मंदीप की तहरीर पर पुलिस ने शिवदीप समेत ऋतिक, दीपक, मयंक, जयंत समेत आठ अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। निरीक्षक संतोष अवस्थी के मुताबिक सीसीटीवी कैमरों की मदद से हमलावरों की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed