फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Entered the house after a mutual dispute and was beaten up

आपसी विवाद के बाद घर में घुसकर की युवक की पिटाई

Tue, 14 Sep 2021 01:26 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Sep 2021 01:26 AM IST
विज्ञापन
Entered the house after a mutual dispute and was beaten up
झांसी। आपसी विवाद के बाद एक परिवार के युवकों ने एक युवक को घर में घुसकर बेरहमी से पीटा। घायल युवक की तहरीर पर प्रेमनगर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

हंसारी निवासी संजीव यादव ने पुलिस को बताया कि पड़ोस में रहने वाले पवन पुत्र राजकिशोर समेत अन्य के साथ उसका शनिवार रात विवाद हो गया। विवाद के बाद वह अपने घर लौट आया लेकिन, राजकिशोर अपने साथ रोहित, मोहित एवं सोहित पुत्र सुभाष यादव को लेकर उसके घर में घुस आया। इन लोगों ने उसे बुरी तरह मारना-पीटना शुरू कर दिया। परिजनों ने बीच-बचाव की कोशिश की। आरोपियों ने संजीव को पीटकर अधमरा कर दिया। मारपीट के बाद सभी आरोपी वहां से भाग गए। घायल संजीव की ई- तहरीर पर प्रेमनगर पुलिस ने पवन, रोहित, मोहित एवं सोहित के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर प्रेमनगर के मुताबिक आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed