फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Enleggal khanan after that officer not active

Jhansi News: अवैध खनन के सुबूत के बाद भी कारोबारी पर हाथ डालने से कांप रहे अफसरों के हाथ

Sat, 14 Jan 2023 11:50 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 14 Jan 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
Enleggal khanan after that officer not active
झांसी। एरच घाट पर मजदूर की मौत ने झांसी मंडल में चल रहे अवैध खनन के खेल को पूरी तरह बेनकाब कर दिया। छापा मारने पहुंची टीम को नदी के बीचों-बीच खोदाई करते पोकलैंड मशीन मिली लेकिन, चौंकाने वाली बात यह कि आठ दिन बाद भी प्रशासन ने इसे सीज नहीं किया। पट्टे धारक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के बाद भी पुलिस ने उसे गिरफ्तार नहीं किया। वहीं, खनिज विभाग के अफसरों के हाथ भी पट्टा निरस्त करने की कार्रवाई शुरू करने से कांप रहे हैं।
विज्ञापन

एक मजदूर की जान जाने के बाद अभी भी प्रशासन अवैध खनन से जुड़े मामले की लीपापोती में जुटा है। पुलिस एवं प्रशासनिक अफसर एक दूसरे पर कार्रवाई का जिम्मा थोपकर अपना दामन बचाने में जुटे हैं जबकि अफसरों की शह से ही झांसी, ललितपुर में जोर शोर से अवैध खनन चल रहा है। इस धंधे में मोटी कमाई होने से पट्टे धारक भी कूद पड़े हैं। एरच के डेरा घाट, मोंठ, मऊरानीपुर, बबीना, गरौठा समेत अन्य इलाकों में करीब 60 घाटों से बेतवा नदी का सीना चीरते हुए बेरोक टोक अवैध खनन किया जा रहा है वहीं, ललितपुर में भी पहाड़ों का सीना छलनी करके खनन किया जा रहा है। डेरा घाट में मजदूर की मौत के बाद भी पुलिस- प्रशासन आरोपी पट्टेधारक के खिलाफ कार्रवाई करने को राजी नहीं है। एसपी (आरए) नैपाल सिंह का कहना है कि पट्टाधारक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके मामले की पड़ताल की जा रही है। पट्टा निरस्त करने की कार्रवाई खनिज विभाग को करनी है। वहीं, खनिन विभाग के अफसरों ने पूरे मामले से चुप्पी साध रखी है। खनिज विभाग का कोई अफसर कुछ भी बोलने को राजी नहीं है।
विज्ञापन

अवैध खनन: युवक को कार से रौंदकर मारने में चार के खिलाफ रिपोर्ट
अवैध खनन की शिकायत करने जा रहे बाइक सवार युवकों को कार ने मारी थी टक्कर
धौर्रा क्षेत्र का है मामला,अवैध खनन रोकने में पुलिस प्रशासन पूरी तरह से फेल
ललितपुर। थाना जाखलौन अंतर्गत कस्बा धौर्रा में ग्राम पंचायत की जमीन पर हो रहे अवैध खनन की शिकायत करने जा रहे युवक को कार से रौंदकर मारने के मामले में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस इनकी तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जाखलौन क्षेत्र के ग्राम भारौन निवासी सियाराम पुत्र मोहनलाल यादव ने थाना जाखलौन में तहरीर देकर बताया कि बीते दिन उसका भाई सुजान धौर्रा दवा लेने के लिए आया था और वहां वीरभान की चाय की दुकान पर बैठकर चाय पी रहा था। उसी समय प्रधान के भाई वीरभान सिंह के पास रात को लगभग दस बजे सूचना आई कि ग्राम पंचायत की जमीन पर अयज, संतराम आदि दबंग व्यक्तियों द्वारा जेसीबी मशीन से मौरंग का अवैध खनन किया जा रहा है। इस पर वीरभान सुजान को लेकर घटना स्थल पर पहुंचे। यहां अजय पुत्र संतराम एवं उनका भाई अमित एवं दो अज्ञात व्यक्तियों ने एक राय होकर अवैध असलहा लेकर जान से मारने की नीयत से पुरानी रंजिश के तहत मारने की नीयत से दौड़े तो वीरभान व सुजान सिंह अपनी जान बचाने के लिए पुलिस चौकी की ओर भागे, तो उक्त लोगों ने पुलिस चौकी के आने से पहले कुछ दूरी पर अपनी सफारी से पीछे से कुचल दिया और मृत समझकर भाग गए। इसके बाद वीरभान के भतीजे को फोन लगाकर बताया कि इन दोनों को उठा ले जाओ उनका काम तमाम हो गया है। तब परिवार वाले मौके पर पहुंचे तो दोनों को आनन फानन में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने सुजान सिंह को मृत घोषित कर दिया, जबकि वीरभान की हालत गंभीर होने पर उसे झांसी रेफर कर दिया। थाना जाखलौन पुलिस ने उक्त मामले में आरोपियों के खिलाफ धारा 308 व 304 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed