फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Engine of Gwalior-Barauni special train failed, passengers remained troubled for one and a half hour in the heat.

Jhansi News: ग्वालियर-बरौनी स्पेशल ट्रेन का इंजन हुआ फेल, गर्मी में डेढ़ घंटे परेशान रहे यात्री

Mon, 06 May 2024 03:47 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Mon, 06 May 2024 03:47 AM IST
विज्ञापन
Engine of Gwalior-Barauni special train failed, passengers remained troubled for one and a half hour in the heat.
झांसी-कानपुर रेलखंड पर रविवार दोपहर आटा स्टेशन के पास आई खराबी
विज्ञापन

उरई से मालगाड़ी का इंजन भेजकर रवाना की गई ट्रेन, झांसी-कानपुर पैसेंजर को भी रोका गया
संवाद न्यूज एजेंसी
उरई। ग्वालियर से बरौनी जाने वाली स्पेशल ट्रेन का इंजन रविवार दोपहर को झांसी-कानपुर रेलखंड के आटा स्टेशन के पास फेल हो गया। करीब डेढ़ घंटे तक यात्री गर्मी में परेशान रहे। लोको पायलट ने इंजन में आई खराबी की जानकारी कंट्रोल रूम और आटा स्टेशन अधीक्षक को दी। इसके बाद उरई से मालगाड़ी का इंजन भेजकर ट्रेन में जोड़ा गया। इसके चलते झांसी-कानपुर पैसेंजर भी डेढ़ घंटे तक सरसोकी स्टेशन पर खड़ी रही।
रविवार दोपहर 12:10 बजे ग्वालियर से बरौनी जाने वाली स्पेशल ट्रेन के इंजन में तकनीकी खराबी आ गई। इसके चलते ट्रेन सरसोकी-आटा रेलखंड में बीच में खड़ी हो गई। लोको पायलट ने इसकी जानकारी आटा स्टेशन अधीक्षक राजीव कौशिक को दी। इसके बाद स्टेशन अधीक्षक ने रेलवे के झांसी कंट्रोल रूम को अवगत कराया। मेन लाइन पर बरौनी मेल के खड़े होने से झांसी से कानपुर की ओर जा रही स्पेशल मालगाड़ी को भी उरई स्टेशन पर रोक दिया गया। यहां आटा स्टेशन अधीक्षक ने उरई स्टेशन एसके खरे को भी मामले से अवगत कराया।
विज्ञापन

कंट्रोल के निर्देश के बाद उरई स्टेशन पर खड़ी मालगाड़ी का इंजन काटकर 12:50 बजे आटा भेजा गया। इसके बाद मालगाड़ी का इंजन स्पेशल ट्रेन में जोड़ा गया। इस दौरान बरौनी मेल 1:40 बजे तक लगभग डेढ़ घंटा मेन लाइन पर ही खड़ी रही। ट्रैफिक ब्लॉक होने के चलते झांसी-कानपुर पैसेंजर को भी सरसोकी स्टेशन पर डेढ़ घंटा रोका गया। इंजन में आई खराबी के चलते बरौनी स्पेशल मेल और पैसेंजर के यात्रियों को भीषण गर्मी में परेशानी का सामना करना पड़ा। मंडल रेल जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि इंजन में तकनीकी खराबी आई थी। मालगाड़ी का इंजन लगाकर ट्रेन को गंतव्य की ओर रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed