फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Engagement broke due to non-receipt of dowry, unhappy girl killed herself by consuming poison

दहेज न मिलने पर तोड़ी सगाई, दुखी युवती ने जहर खाकर दी जान

Wed, 29 Dec 2021 10:00 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Dec 2021 10:00 PM IST
विज्ञापन
Engagement broke due to non-receipt of dowry, unhappy girl killed herself by consuming poison
झांसी। लड़के वालों ने दहेज की मांग पूरी न होने पर रिश्ता तोड़ दिया। इससे दुखी युवती ने जहर खाकर जान दे दी। 21 फरवरी को शादी तय थी। जबकि रिश्ता तीन मई को हुआ था। युवती की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। फिलहाल इस संबंध में पुलिस कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन

थाना सीपरी बाजार के रमपुरा निवासी राम सिंह खेती-किसानी करते हैं। पिता राम सिंह का कहना है कि उन्होंने बड़ी बेटी भावना (24) का विवाह हंसारी निवासी वीरेंद्र से तय किया था। वीरेंद्र प्राइवेट नौकरी करता है। 21 फरवरी को दोनों की शादी होनी थी। इसके पहले मई माह में सगाई की रस्म पूरी कर ली गई।
विज्ञापन

सगाई में हैसियत के मुताबिक चार लाख रुपये नकद एवं एक बाइक दी थी। सगाई के बाद भावना और वीरेंद्र दोनों मोबाइल पर एक दूसरे से बात करते थे। सगाई के बाद भी वर पक्ष से छोटी-बड़ी चीजों की डिमांड आती थी। कुछ दिनों पहले वर पक्ष ने सोने की जंजीर मंगाना शुरू कर दिया। करीब नौ लाख रुपये से अधिक खर्च कर पाने में असमर्थता जताते हुए उन्होंने सोने की जंजीर देने से इंकार कर दिया। उनका कहना है इससे नाराज होकर तीन दिन पहले वर पक्ष ने अचानक रिश्ता तोड़ दिया हालांकि वर पक्ष ने पूरा सामान लौटा देने की बात भी कही। उधर, सगाई टूटने की बात जैसे ही भावना को मालूम चली वह परेशान रहने लगी। मंगलवार रात वह अपने कमरे में अकेली थी। इसी दौरान उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजनों को इसका पता चला, तब उनके होश उड़ गए। उसकी खराब हालत देखकर परिजन भावना को लेकर मेडिकल कॉलेज भागे। यहां उसे भर्ती कराया गया। बुधवार सुबह उसकी मौत हो गई। उसकी मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया। मां-बाप का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। प्रभारी निरीक्षक चंद्रशेखर दुबे के मुताबिक पीड़ित पक्ष की ओर से अभी तक तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed