फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Energy Minister's letters are being distributed for one-time solution

ओटीएस को लेकर ऊर्जा मंत्री के पत्र बांटे जा रहे

Fri, 29 Oct 2021 12:45 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 29 Oct 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
Energy Minister's letters are being distributed for one-time solution
झांसी। बकाएदारों का पैसा जमा कराने के लिए बिजली विभाग द्वारा चलाई जा रही एकमुश्त समाधान योजना के अंतर्गत ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा द्वारा लिखे गए पत्र स्थानीय जनप्रतिनिधियों को बांटे जा रहे हैं। महानगर में उपभोक्ताओं ने अब तक 20 प्रतिशत बकाया जमा कर दिया है। इससे विभागीय अधिकारी उत्साहित हैं। अधिशासी अभियंता अनुभव कुमार ने सदर विधायक रवि शर्मा को ऊर्जा मंत्री का पत्र सौंपा। विधायक ने उन्हें सहयोग करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

ऊर्जा मंत्री ने सभी सांसदों, विधायकों, जिला पंचायत अध्यक्ष, महापौर, नगर पालिका और नगर पंचायत अध्यक्ष, पार्षदों समेत अन्य जनप्रतिनिधियों के नाम पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने एकमुश्त समाधान योजना के अंतर्गत बकाएदारों से पैसा जमा करने को प्रेरित करने को कहा है। इसी क्रम में विधायक को पत्र सौंपा गया। विधायक ने कहा कि सभी उपभोक्ता बिजली का बकाया जमा करें, ताकि सभी को निर्बाध रूप से बिजली मिलती रहे।
विज्ञापन

उधर, योजना शुरू हुए अभी एक सप्ताह भी नहीं हुआ है कि बकाएदार उपभोक्ताओं की तरफ से पैसा जमा किया जाने लगा है और योजना के अंतर्गत मिल रही शत- प्रतिशत छूट का लाभ उपभोक्ताओं का मिलने लगा है। विभाग ने योजना के प्रचार- प्रसार के लिए अवर अभियंताओं और संविदा कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी है। सभी के रजिस्ट्रेशन हो गए हैं, केवल जो उपभोक्ता एक बार में पैसा जमा नहीं कर पा रहे हैं, केवल उन्हें ही रजिस्ट्रेशन कराना पड़ रहा है। अबकी बार यह सुविधा दी गई है कि घरेलू कनेक्शन दो किलोवाट के उपभोक्ता छह किस्तों में भी बकाया पैसा जमा कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed