फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Encroachment demolition drive

मंगलवार से चलेगा अतिक्रमण हटाओ अभियान

Sun, 24 May 2015 12:38 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला
ब्यूरो/ अमर उजाला Updated Sun, 24 May 2015 12:38 AM IST
विज्ञापन
झांसी। दुकानों के बाहर सड़क की पटरी पर जगह-जगह अतिक्रमण है। इस कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नगर निगम अतिक्रमण को हटाने के लिए मंगलवार से अभियान चलाएगा। दुकान के बाहर सामान मिलने पर संबंधित दुकानदार पर 500 रुपये जुर्माना लगाया जाएगा। विरोध करने वाले व्यापारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। 
विज्ञापन


महानगर अतिक्रमण की जद में है। नगर के सीपरी बाजार, मानिक चौक, सदर बाजार, बड़ा बाजार, गल्ला मंडी, सब्जी मंडी समेत अनेक स्थानों पर दुकानदारों द्वारा अपने बिक्री के सामान सड़क तक बढ़ा कर रख लिए जाते हैं। साथ ही सड़क के बीचों-बीच ठेला व्यवसायी भी खडे़ हो जाते हैं। बची-खुची कसर छुट्टा पशु पूरी कर देते हैं। इससे जाम की स्थिति बन जाती है, जो कई बार झगड़े का कारण बनती है।
विज्ञापन


 नगर निगम प्रशासन द्वारा अनेक बार अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया, लेकिन शहर अतिक्रमण मुक्त नहीं हो पा रहा है। अतिक्रमण टीम के जाते ही पुन: दुकानदार व पटरी व्यवसायियों द्वारा कब्जा कर लिया जाता है। इससे समस्या जस की तस बनी रहती है। अपर नगर आयुक्त रोहन सिंह के मुताबिक अतिक्रमण हटाने के बाद उसी जगह पर दोबारा अतिक्रमण करने वाले व्यापारी पर 500 रुपये जुर्माना लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 पुलिस भी नहीं करती सहयोग
मुख्य सचिव आलोक रंजन दिशा-निर्देश दे चुके हैं कि नगर निगम द्वारा अतिक्रमण हटाने के बाद दोबारा अतिक्रमण न हो सके इसकी जिम्मेदारी संबंधित क्षेत्र की पुलिस की है। इसके बाद भी पुलिस इस पर गौर नहीं करती है। पूर्व में कुछ थाना प्रभारियों ने बाजारों में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया, जिसका असर भी दिखा था। अपर नगर आयुक्त  के मुताबिक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाने में भी पुलिस सहयोग नहीं करती है। इस कारण अभियान प्रभावी नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed