फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Encounter between police and criminals, two arrested with pistol

Jhansi News: पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़, तमंचा सहित दो गिरफ्तार

Thu, 26 Jun 2025 01:33 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Jun 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
Encounter between police and criminals, two arrested with pistol
- बदमाशों ने सुजवा रोड पर 21 जून को दंपती को लूटने का किया था प्रयास
विज्ञापन



- गिरफ्तार बदमाश बड़ी लूट की घटना को अंजाम देने से पहले ही पकड़े गए
संवाद न्यूज एजेंसी


टोड़ीफतेहपुर। थाना टोड़ीफतेहपुर पुलिस ने बीती रात क्षेत्र में गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर दो बदमाशों को देसी तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। दोनों बदमाश पुलिस पर फायर कर भागने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन पुलिसकर्मियों ने घेराबंदी कर उन्हें दबोच लिया। पूछताछ में आरोपियों ने पूर्व में इसी सड़क मार्ग पर लूट की कोशिश करने की घटना को स्वीकारा।
पुलिस के अनुसार रात करीब 10 बजे के लगभग जब थाना टोड़ीफतेहपुर पुलिस टीम गश्त पर थी। इसी दौरान मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि सुजवा सड़क मार्ग पर 21 जून को लूट का प्रयास करने वाले बदमाश जो सीसीटीवी फुटेज में दिखे थे, वह किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे हैं। मुखबिर की सूचना पर पहुंची पुलिस को ग्राम सुजवा सड़क मार्ग पर एक बाइक आती दिखाई दी। पुलिस ने रुकने का इशारा किया, लेकिन बाइक सवार युवकों ने तेज रफ्तार से कच्चे रास्ते की ओर मोड़ते हुए भागने की कोशिश की। इस बीच बदमाशों ने पुलिस को निशाना बनाते हुए देसी तमंचे से फायर कर दिया। पुलिस ने मोर्चा संभालते हुए पीछा किया और कुछ दूरी पर जाकर हड़बड़ाहट में बाइक असंतुलित होकर गिर गई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों बदमाशों को घेराबंदी करते हुए पकड़ लिया।
विज्ञापन

गिरफ्तार किए गए बदमाशों की पहचान दीपक राजपूत (25) निवासी ग्राम लिधौरा, थाना बड़ागांव एवं शिवशंकर उर्फ कल्लू राजपूत (27) निवासी ग्राम ज्योरी बुजुर्ग, थाना बड़ागांव के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान दोनों के पास से दो तमंचे, एक बाइक बरामद की गई। उपनिरीक्षक अजब सिंह ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि 21 जून को इसी रोड पर कान्हा गोशाला के आगे बाइक पर बैठी महिला का मंगलसूत्र छीनने का प्रयास किया था। पुलिस ने मामला दर्जकर न्यायालय में पेश किया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अजब सिंह, उपनिरीक्षक विनोद कुमार, ओपेंद्र कुमार, रवि गुप्ता, पवन कुमार, लाखन सिंह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed