फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   employment

प्रवासी श्रमिकों को रोजगार देगी कायाकल्प योजना

Sun, 03 May 2020 12:48 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
employment
employment
झांसी। लॉकडाउन के दौरान बाहरी प्रदेशों से लौटे श्रमिकों को सरकार ने रोजगार देनी की तैयारी कर ली है। शासन ने प्रवासी श्रमिकों को आपरेशन कायाकल्प योजना के तहत काम देने के लिए कहा है। इसके बाद श्रमिकों से बेसिक स्कूलों में सुंदरीकरण समेत तमाम कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन

लॉकडाउन के चलते सभी तरह के निर्माण और विकास कार्य बंद कर दिए गए थे। अब बाहरी प्रदेशों से श्रमिकों के लौटने के बाद बेसिक के स्कूलों में आपरेशन कायाकल्प के अंतर्गत होने वाले विकास कार्य पुन: शुरू हो रहे है। लॉकडाउन के चलते विभिन्न राज्यों से अपने गांव आ रहे प्रवासी श्रमिकों को शासन के निर्देश पर ग्राम पंचायतें मनरेगा के तहत इस कार्य में लगाएगी। ताकि इन श्रमिकों को रोजगार प्राप्त हो सके और आर्थिक रूप से यह मजबूत हो सके।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि आपरेशन कायाकल्प के अंतर्गत प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक स्कूलों के भवनों में कक्षा कक्ष, बाउंड्रीबाल, रसोई निर्माण, शौचालय एवं सुंदरता बढ़ाने सहित कई अन्य कार्य किए जा रहे है। जिले में करीब 300 से अधिक ग्राम पंचायतों में निर्माण कार्य कराए जा रहे हैं। जिसमें मनरेगा के तहत श्रमिकों से काम कराया जा रहा है। डीपीआरओ जगदीशराम गौतम ने बताया कि आपरेशन कायाकल्प के तहत स्कूलों में काम शुरू करा दिए गए हैं। जिसमें प्रवासी श्रमिकों को जोड़ा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
51 हजार से अधिक मजदूरों को मिला रोजगार
मंडल में मनरेगा के तहत निर्माण कार्यों ने तेजी पकड़ ली है। गांवों में तालाब गहरीकरण, सुदृढ़ीकरण समेत तमाम कार्य कराए जा रहे हैं। मंडलायुक्त सुभाष चंद्र शर्मा ने बताया कि मंडलभर में मनरेगा के तहत प्राथमिकता के आधार पर काम चल रहे हैं। जिसमें अब तक 51 हजार मजदूरों को रोजगार दिया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed