फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Emphasis on a plastic-free campus and water conservation.

Jhansi News: प्लास्टिक मुक्त परिसर और जल संरक्षण पर जोर

Thu, 17 Sep 2026 02:18 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Thu, 17 Sep 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
Emphasis on a plastic-free campus and water conservation.
सकरार। झांसी के श्री दूधनाथ सर्वोदय महाविद्यालय में ग्रीन कैंपस समिति का गठन हुआ। गठन से पूर्व बाबा साहेब भीमराव और सावित्री फुले के चित्रों पर पुष्प अर्पित किए गए।
विज्ञापन

महाविद्यालय के प्रबंधक रामचन्द्र पटेल और प्राचार्य अशोक यादव मुख्य अतिथि रहे। समिति की संयोजक विजया तिवारी ने ग्रीन कैंपस का प्रस्ताव रखा और छात्रों को विस्तृत जानकारी दी। सह संयोजक आर सी कुशवाहा भी इस अवसर पर उपस्थित थे। प्रबंधक रामचन्द्र पटेल, प्राचार्य अशोक यादव, अजयपाल सिंह और समिति सदस्यों ने प्रस्ताव पर सहमति जताई। रामचन्द्र पटेल ने ग्रीन कैम्पस क्लीन कैम्पस सहित अन्य गतिविधियों पर विचार रखे। प्राचार्य अशोक यादव ने पर्यावरण, प्लास्टिक मुक्त परिसर और जल संरक्षण के बारे में छात्रों को बताया। राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी दिनेश भारती ने ओजोन क्षरण रोकने और जहरीली गैसों के उपयोग से बचने की जानकारी दी। छात्रा दिव्यांशी ठाकुर ने कचरा प्रबंधन और उसके निस्तारण पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन दिनेश सोनी ने किया।
विज्ञापन

इस दौरान धर्मेश कुमार, परशुराम अहिरवार, दीलिपचन्द्र, राजकुमार, शैलेंद्र सिंह, नीरज त्रिपाठी,आशीष,रिमझिम गौरव साहू,राजाराम, देशराज निर्देश, परमोले, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed