{"_id":"239f816ad91cbb37bcf974c09d75a206","slug":"emergency-quota-will-have-to-take-the-mobile-number-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इमरजेंसी कोटा लेने को देना होगा मोबाइल नंबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इमरजेंसी कोटा लेने को देना होगा मोबाइल नंबर
ब्यूरो
Updated Tue, 01 Mar 2016 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। ट्रेन में इमरजेंसी कोटे से बर्थ चाहिए तो यात्री व सिफारिश लगाने वाले व्यक्ति का मोबाइल नंबर आवेदन में दर्ज करना अनिवार्य हो गया है। यह कदम कोटे के दुरुपयोग के मामले सामने आने के बाद उठाया गया है।
रेल मंडल को झांसी से अप और डाउन की 58 ट्रेनों में इमरजेंसी कोटा प्रदान किया गया है। कोटे की बर्थ सांसद, विधायक, रेल अधिकारियों व अन्य वीआईपी को उपलब्ध कराई जाती है। मगर कुछ समय से देखने को मिला है कि लोग वीआईपी की जगह दूसरे व तीसरे व्यक्ति को लाभ दे रहे हैं।
इस कारण प्रार्थना पत्र में ट्रेन नंबर, तिथि, पीएनआर नंबर, कहां से कहां तक की यात्रा, यात्री का नाम, बर्थों की संख्या के अलावा अब यात्री व सिफारिश करने वाले का मोबाइल नंबर अनिवार्य कर दिया गया है। मोबाइल नंबर की मदद से क्रॉस चेकिंग की जाती है कि सही व्यक्ति को बर्थ मिल रही है या नहीं। इस व्यवस्था के शुरू होने से अब पात्र व्यक्तियों को ही कोटा मिल पा रहा है।
विज्ञापन
इन ट्रेनों में हैं आपातकालीन कोटे की व्यवस्था
गाड़ी संख्या 11016 कुशीनगर एक्सप्रेस, 12104 लखनऊ पुणे एक्सप्रेस, 12178 चंबल एक्सप्रेस, 15015 गोरखपुर यशवंतपुर एक्सप्रेस में एक दिन पूर्व पूर्वाह्न साढ़े ग्यारह बजे तक, गाड़ी संख्या 11058 पठानकोट एक्सप्रेस, 11070 तुलसी एक्सप्रेस, 12533 पुष्पक एक्सप्रेस,12622 तमिलनाडु एक्सप्रेस, 12628 कर्नाटक एक्सप्रेस, 12189 महाकौशल एक्सप्रेस, 12534 पुष्पक एक्सप्रेस में एक दिन पूर्व अपराह्न दो बजे तक व 11078 झेलम एक्सप्रेस,11109 झांसी लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस, 11124 ग्वालियर बरौनी छपरा मेल, 12138 पंजाब मेल, 12148 निजामुद्दीन कोपरगांव एक्सप्रेस, 12174 उद्योग नगरी एक्सप्रेस, 12176 ग्वालियर हावड़ा चंबल एक्सप्रेस, 12642 निजामुद्दीन कोयंबटूर एक्सप्रेस, 12722 सदर्न एक्सप्रेस, 12944 कानपुर बलसाड एक्सप्रेस, 18238 छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस, 19168 साबरमती एक्सप्रेस, 11077 झेलम एक्सप्रेस, 12137 पंजाब मेल, 18477 उत्कल एक्सप्रेस, 19655 खजुराहो उदयपुर इंटरसिटी में एक दिन पूर्व शाम चार बजे तक आवेदन लिया जाता है।
इसी तरह गाड़ी संख्या 12626 केरला एक्सप्रेस, 12716 सचखंड एक्सप्रेस, 11103 झांसी लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस, 12279 ताज एक्सप्रेस, 12447 मानिकपुर हजरत निजामुद्दीन यूपी संपर्क क्रांति, 12919 मालवा एक्सप्रेस, 19165 साबरमती एक्सप्रेस, 19167 साबरमती एक्सप्रेस, 22447 खजुराहो हजरत निजामुद्दीन यूपी संपर्क क्रांति और उसी दिन पूर्वाह्न साढ़े ग्यारह बजे, गाड़ी संख्या 11450 जम्मतवी जबलपुर एक्सप्रेस, 12190 निजामुद्दीन जबलपुर एक्सप्रेस, 12191 नई दिल्ली जबलपुर एक्सप्रेस ,12406 निजामुद्दीन भुसावल गोंडवाना एक्सप्रेस ,12410 गोंडवाना एक्सप्रेस ,12412 निजामुद्दीन जबलपुर गोंडवाना एक्सप्रेस, 12550 जम्मूतवी दुर्ग एक्सप्रेस, 12612 निजामुद्दीन मद्रास एक्सप्रेस, 12688 देहरादून मद्रास एक्सप्रेस, 12724 आंध्रा एक्सप्रेस, 12780 गोवा एक्सप्रेस, 12920 मालवा एक्सप्रेस, 15045 गोरखपुर ओखा एक्सप्रेस, 18478 उत्कल एक्सप्रेस, 11015 कुशीनगर एक्सप्रेस, 11057 पठानकोट एक्सप्रेस, 11106 प्रथम स्वतंत्रता संग्राम एक्सप्रेस, 12001 शताब्दी एक्सप्रेस में उसी दिन अपराह्न दो बजे तक व गाड़ी संख्या 11107 बुंदेलखंड एक्सप्रेस, 12183 भोपाल प्रतापगढ़, 12447 मानिकपुर हजरत निजामुद्दीन यूपी संपर्क क्रांति, 19313 इंदौर पटना एक्सप्रेस में उसी दिन शाम चार बजे तक आवेदन लिया जाता है।
कैंसर मरीजों की बढ़ी कोटे की मांग
कैंसर मरीजों की लगातार बढ़ रही संख्या के कारण रेलवे के इमरजेंसी कोटे के तहत कैंसर मरीजों को सीट मिलने में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि यह बात अलग है कि कोटे के तहत सीट देने में रेलवे की पहली प्राथमिकता कैंसर मरीज होते हैं।
रेलवे के इमरजेंसी कोटे में सीट पाने के लिए बढ़ रहे कैंसर मरीजों के आवेदन जाहिर करते हैं कि जनपद में ऐसे मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। कैंसर मरीज अमूमन मुंबई, दिल्ली व लखनऊ उपचार के लिए जाते हैं। चूंकि, मुंबई में उपचार अधिक असरदार माना जाता है, इस कारण कोटे से सबसे अधिक मांग मुंबई जाने वाली ट्रेनों में है।
रेलवे ने झांसी से प्रतिदिन गुजरने वाली 11058 अप पठानकोट एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में छह बर्थ, फिरोजपुर से मुंबई जाने वाली 12138 अप पंजाब मेल के स्लीपर कोच में चार व सेकेंड एसी कोच में दो बर्थ, लखनऊ से मुंबई जाने वाली 12138 अप पुष्पक एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में दो बर्थ व सेकेंड एसी में दो बर्थ, गोरखपुर से लोकमान्य तिलक जाने वाली 11016 अप कुशीनगर एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में दो बर्थ, मंगलवार व बृहस्पतिवार को इलाहाबाद से लोकमान्य तिलक जाने वाली 11070 अप तुलसी एक्सप्रेस के सेकेंड एसी में दो व स्लीपर में दो बर्थ, मंगलवार व बृहस्पतिवार को जाने वाली 12174 उद्योगनगरी एक्सप्रेस के स्लीपर में छह, थर्ड एसी में दो व सेकेंड एसी में दो बर्थ कोटे का कोटा उपलब्ध करा रखा है।
हालांकि, रेलवे कैंसर मरीजों को कोटे में पहली प्राथमिकता देता है, लेकिन बात जब रेलवे के किसी बड़े अफसर, जनप्रतिनिधि या प्रभावशाली की फंसती है तब कैंसर मरीज को बर्थ मिलना मुश्किल हो जाता है। अक्सर ऐसी स्थिति बन जाती है, ऐसे में कैंसर मरीज को गंतव्य तक पहुंचना कठिन हो जाता है।