फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: On the report of railway doctor, family pension will be given to eligible disabled

झांसी : रेलवे चिकित्सक की रिपोर्ट पर मिलेगी, पात्र दिव्यांगों को पारिवारिक पेंशन

Tue, 14 Sep 2021 01:03 PM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी Published by: झांसी ब्यूरो Updated Tue, 14 Sep 2021 01:03 PM IST
सार

अब रेलवे कर्मचारी की मृत्यु के बाद उनके दिव्यांग बच्चे को पारिवारिक पेंशन पाने के लिए चिकित्सक की रिपोर्ट मान्य होगी। इसके लिए पात्रों को कार्मिक विभाग के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। नॉर्थ सेंट्रल रेलवे मेंस यूनियन की महाप्रबंधक के साथ आयोजित पीएनएम बैठक में इस मुद्दे पर निर्णय लिया गया

विज्ञापन
Jhansi: On the report of railway doctor, family pension will be given to eligible disabled
- फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

 

विज्ञापन
रेलवे बोर्ड कर्मचारी की मृत्यु के उपरांत पति या पत्नी को आजीवन फैमिली पेंशन देता है। पत्नी के अलावा अगर कोई विधवा पुत्री या दिव्यांग बेटा- बेटी कर्मचारी पर आश्रित हैं तो उनको भी पति या पत्नी की मृत्यु के उपरांत फैमिली पेंशन देने का प्रावधान है। दिव्यांगों को फैमिली पेंशन पाने के लिए 45 फीसदी या इससे ज्यादा की दिव्यांगता होनी चाहिए। रेलवे चिकित्सक दिव्यांगता तय करते हैं। मगर मंडल में दिव्यांगता पेंशन पाने के पात्रों को लंबे समय से यह लाभ नहीं मिल पा रहा था।

रेलवे चिकित्सक यह कहकर कार्मिक विभाग पर मामला डाल देते थे कि पहले वह तय करें कि पात्र व्यक्ति के पास आय का कोई स्रोत तो नहीं है या खुद कमाने में सक्षम हैं कि नहीं। जबकि कार्मिक विभाग रेलवे अस्पताल प्रशासन पर जिम्मेदारी डाल देता था। नॉर्थ सेंट्रल रेलवे मेंस यूनियन इस समस्या के हल के लिए लगातार उच्च अधिकारियों के समक्ष मुद्दा उठाती आ रही है। विगत नौ और दस सितंबर को प्रयागराज मुख्यालय में जीएम के साथ हुई पीएनएम बैठक में यूनियन के पदाधिकारियों ने इस मुद्दे को रखा।
विज्ञापन


बैठक में तय हुआ कि रेलवे चिकित्सक की रिपोर्ट के आधार पर ही दिव्यांग पात्रों को फैमिली पेंशन दी जाएगी। इस तरह के 56 मामले लंबित चल रहे हैं, जिनका अब जल्द ही निस्तारण हो सकेगा। बैठक में केंद्रीय सहायक महामंत्री अजय सिंह यादव, बीएस कंसाना, मंडल अध्यक्ष एचएस चौहान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसी लोको शेड कर्मियों को मिलेगा वर्दी भत्ता
पीएनएम बैठक में कानपुर शेड की तरह झांसी टीआरएस (एसीलोको) कर्मियों को सालाना वर्दी भत्ता (यूनीफार्म एलाउंस) देने का मुद्दा उठाया गया। इस पर टीआरएस कर्मियों को सालाना पांच हजार रुपये वर्दी भत्ता देने पर सहमति बनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed