{"_id":"57bdf7864f1c1b7c11d4f563","slug":"elephant-mustang-sedan-jai-kanhaiya-lal","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Aug 2016 01:07 AM IST
विज्ञापन
jnmatmi festiwal, jhansi news
- फोटो : amar ujala, jhansi news
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। महानगर में भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव बृहस्पतिवार को मनाया जाएगा। मंदिरों में जन्माष्टमी को लेकर तैयारियां लगभग हो चुकी है। देशी विदेशी फूलों और रंग बिरंगे गुब्बारों से मंदिरों को सजाया गया है। घरों में भी झांकियां सजाई गई हैं। रात 12 बजे कन्हैया जन्मेंगे और इसके साथ ही छह दिन तक शहर में उत्सव मनाया जाएगा।
इस्कॉन मंदिर में बंटेगी माखन मिश्री
स्वर्ण जयंती वर्ष मना रहा इस्कॉन मंदिर में सुबह पांच बजे से जन्माष्टमी कार्यक्रम प्रारंभ हो जाएंगे। मंगला आरती, पूजन, श्रृंगार, गुरु पूजा, भागवत कथा प्रवचन के बाद शाम सात बजे आरती होगी। रात्रि 8:30 बजे से श्रद्धालु भगवान कृष्ण व राधा जी का पंचामृत से अभिषेक करेंगे। छप्पन भोग अर्पण बाद रात 12 बजे महा आरती की जाएगी। मंदिर के अध्यक्ष बृज भूमि दास प्रभु ने कहा कि इस दौरान भक्तों को माखन मिश्री का वितरण होगा। 26 अगस्त को मंदिर में श्रील प्रभुपाद की जन्मोत्सव व शाम को नंदोत्सव मनाया जाएगा।
मुरली मनोहर मंदिर में आतिशबाजी
बड़ा बाजार स्थित मुरली मनोहर मंदिर में सुबह पांच बजे मंगला आरती के साथ धार्मिक कार्यक्रम शुरू होंगे। सुबह सात बजे से महापूजा, नौ बजे आरती दर्शन, शाम को महाभिषेक, वेद पाठ, शाम सात बजे संध्या आरती, रात्रि 10 बजे प्रभु जन्म से संबंधित हरिकथा, रात्रि 12 बजे जन्मोत्सव की महा आरती होगी । पुजारी वसंत विष्णु गोलवलकर के अनुसार जन्मोत्सव के बाद शानदार आतिशबाजी की जाएगी। 26 अगस्त की शाम नंदोत्सव मनाया जाएगा।
विज्ञापन
अन्य मंदिरों में भी आयोजन
रानी महल स्थित गोपी नाथ मंदिर में सुबह पांच बजे भगवान का अभिषेक होगा। इसके बाद श्रृंगार व आरती होगी। शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बधाई गीत और नृत्य कार्यक्रम होंगे। रात 12 बजे जन्मोत्सव आरती होगी। बिसाती बाजार स्थित श्री बांके बिहारी मंदिर में शाम को भजन संध्या होगी। रात्रि 12 बजे जन्म आरती की जाएगी। पसरट की गली स्थित श्री रघुनाथ मंदिर में रात्रि 12 बजे जन्म आरती होगी। बड़ागांव गेट पुलिस चौकी स्थित श्री हनुमान मंदिर में शाम छह बजे से जन्माष्टमी पर झांकी दर्शन व भजन संध्या। सीपरी बाजार स्थित रघुनाथ जी मंदिर में झांकी दर्शन व रात्रि 12 बजे श्री कृष्ण जन्मोत्सव कार्यक्रम। सदर बाजार स्थित बुंदेलखंड धर्मशाला के श्री खाटू श्याम मंदिर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव शाम छह बजे से आयोजित होगा।
ऐसे करें पूजा
जन्माष्टमी पर कान्हा की भक्ति जल्द धनवान बना सकती है। भगवान कृष्ण को खीर में तुलती के पत्ते डालकर प्रसाद चढ़ाएं। मंत्र जाप के बाद उन्हें पीले वस्त्र और तुलसी का पौधा अर्पित करे। पूजा के बाद कृष्ण के चरणों में रुपये रखें। बाद में अपनी तिजोरी अथवा पर्स में रख ले। महंत विष्णु दत्त स्वामी के अनुसार इससे न सिर्फ आर्थिक संकट दूर होगा, बल्कि समस्त सुख संपदा भी प्राप्त होगी।