फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Electronic device will reveal diesel theft from roadways buses

झांसी: इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस खोलेगा रोडवेज बसों से डीजल चोरी की पोल, मिलेगा सारा अपडेट

Mon, 21 Dec 2020 10:26 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 21 Dec 2020 10:26 PM IST
विज्ञापन
Electronic device will reveal diesel theft from roadways buses
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
झांसी में रोडवेज बसों से डीजल चोरी करना अब आसान नहीं होगा। रोडवेज बसों के डीजल टैंक में खास तरह का इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस लगाया गया है। यह पेट्रोल पंप के नोजल व बस की टंकी में लगा हुआ है। डिवाइस मुख्य कंप्यूटर से कंट्रोल रूम पर जोड़ा गया है। 
विज्ञापन


डीजल चोरी करते ही तुरंत जानकारी देगा। सड़क परिवहन निगम में डीजल की खपत के लिए रोडवेज बस डिपो में डीजल पंप लगा रखे हैं। झांसी से संचालित होने वालीं 146 बसों में डीजल भरा जाता है। कुछ जिलों में इन पंपों से डीजल चोरी के मामले सामने आने के बाद रोडवेज प्रशासन ने डिवाइस लगाने की फैसला किया था। 
विज्ञापन


रोक लगाने के लिए रोडवेज और इंडियन आयल कारपोरेशन ने मिलकर नई डिवाइस तैयार की है, जो डीजल चोरी होने की जानकारी देगा। झांसी की सभी रोडवेज बसों में यह डिवाइस लगा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोडवेज के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक रामलवट ने बताया कि डिवाइस को नोजल व बस की टंकी में लगाया गया है। टंकी में लगे डिवाइस बस के स्पीडोमीटर से जुड़ा होगा। सिस्टम रोडवेज के कंप्यूटर से जुड़ा होगा। डीजल भरने के लिए पंप पर कोई कर्मचारी नहीं होगा। 

परिचालक ही पंप के नोजल को टंकी में लगाएगा। नोजल लगते ही कंप्यूटर पर बस नंबर, टंकी में कितना तेल भरा हुआ है, पिछले बार कितना तेल भरा गया था। बस कितने किलोमीटर चली है, जानकारी आ जाएगी। इसके बाद कार्यालय में तैनात कर्मचारी कंप्यूटर में कितना डीजल भरना है फीड करेगा और नोजल स्वत: डीजल भर देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed