{"_id":"67f43b1161b1761f6d097c08","slug":"electricity-was-out-for-hours-from-city-to-village-people-yearned-for-water-jhansi-news-c-11-1-jhs1032-529189-2025-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: शहर से गांव तक घंटों गुल रही बिजली, पानी के लिए तरसे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: शहर से गांव तक घंटों गुल रही बिजली, पानी के लिए तरसे लोग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। ज्यों-ज्यों गर्मी बढ़ रही है, त्यों-त्यों बिजली नखरे खा रही है। कटौती से शहरवासियों का जीना मुहाल है। स्थिति यह है कि घंटों बिजली गुल हो रही है। लोगों में आक्रोश पनप रहा है।
हंसारी पावर हाउस पर मरम्मत कार्य प्रस्तावित था। सोमवार सुबह 7.10 बजे पहुंची टीम ने शट-डाउन लिया और कर्मचारियों के साथ कार्य शुरू कराया। अधिशासी अभियंता विनोद जायसवाल के नेतृत्व में मरम्मत 9:50 तक चली। कार्य पूर्ण करने के बाद फीडरों पर धीरे-धीरे लोड दिया गया और प्रभावित क्षेत्रों की आपूर्ति सुचारु की गई। इससे पहले शटडाउन के चलते आधे शहर और कई गांवों की आपूर्ति बाधित रही। सुबह बिजली न होने से लोग परेशान हुए। पानी के लिए भी परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन
बॉक्स में -
ये इलाके रहे प्रभावित
- हंसारी
- बिजौली
- बबीना
- नंदनपुरा
- झांसी शहर
- हाइडिल
- मुन्नालाल पावर हाउस
- जेल चौराहा
- रानीमहल
- सीपरी बाजार
- बाजना
- नगरा आदि।
::
आज बंद रहेगी खंडेराव व सिटी फीडर की बिजली
- मुन्नालाल पावर हाउस से संचालित खंडेराव व सिटी फीडर की आपूर्ति आज मंगलवार सुबह 11 से दोपहर एक बजे तक बंद रहेगी। यहां आरडीएसएस योजना के तहत सिटी फीडर को विभाजित किए जाने का कार्य किया जाएगा। उक्त जानकारी एसडीओ सौरभ मंगला ने दी।
विज्ञापन
0 मरम्मत कार्य के चलते शहर की आपूर्ति प्रभावित हो रही है। कुछ लोकल फाल्ट भी रहते हैं। उपभोक्ताओं को बेहतर आपूर्ति देने का प्रयास किया जा रहा है। कोशिश है कि आगे उपभोक्ता परेशान न हों, इसके लिए यह कार्य किया जा रहा है।
- संजीव प्रसाद
अधीक्षण अभियंता ग्रामीण
विद्युत वितरण मंडल, झांसी।