फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Electricity theft is being done through white wire in rural areas

Jhansi News: ग्रामीण क्षेत्रों में सफेद तार से की जा रही बिजली चोरी

Sat, 07 Jun 2025 01:57 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Jun 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
Electricity theft is being done through white wire in rural areas

विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी



झांसी। लाइन लॉस कम करने के लिए बिजली विभाग की सिफारिश पर प्रशासन से सफेद तार का उपयोग प्रतिबंधित करा दिया था। इसके बाद सफेद तार का उपयोग करने वाले उपभोक्ताओं पर ताबड़तोड़ कार्रवाई भी कराई गई। लेकिन, बाजार में यह तार खुलेआम सस्ते दामों पर बेचा जा रहा है।


ग्रामीण क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर बिजली चोरी चल रही है। सबसे ज्यादा सिंचाई के लिए नलकूपों में की जा रही है। इसके लिए ग्रामीण प्रतिबंधित सफेद तार का उपयोग कर रहे हैं। सिंचाई के दिनों में जगह-जगह बिजली चोरी पकड़ कर एफआईआर दर्ज कराई गई। बावजूद इसके ग्रामीण मान नहीं रहे हैं। यह सफेद तार न केवल घटिया होता है, बल्कि इससे यंत्रों को नुकसान के साथ हादसे होने की आशंकाएं प्रबल रहती हैं।
विज्ञापन




::





- सफेद तार का उपयोग और इसकी बिक्री दोनों प्रतिबंधित है। लेकिन, ग्रामीण क्षेत्रों में लोग इसका उपयोग कर रहे हैं। अब इस मामले में सख्ती बरती जा रही है।

- रमाकांत दीक्षित, अधिशासी अभियंता



विद्युत वितरण खंड ग्रामीण, झांसी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed