फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Electricity supply to 150 villages remained disrupted for 18 hours.

Jhansi News: 18 घंटे ठप रही 150 गांवों की बिजली

Sun, 29 Dec 2024 12:10 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Dec 2024 12:10 AM IST
विज्ञापन
Electricity supply to 150 villages remained disrupted for 18 hours.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिरधा/ललितपुर। शुक्रवार रात अचानक बारिश के बीच बिरधा पावर हाउस आने वाली हाईटेंशन लाइन में फाल्ट होने से 150 गांवों की बिजली ठप हो गई, जो दूसरे दिन शाम तक भी सुचारु नहीं हो सकी।
शुक्रवार रात अधिकांश क्षेत्रों में अच्छी बारिश हुई। इससे कल्यानपुरा 720 केवी सब स्टेशन से बिरधा सब स्टेशन जाने वाली 33 केवी लाइन में अचानक फाल्ट हो गया, इससे बिरधा सब स्टेशन जाने वाली सप्लाई ठप हो गई। बिरधा सब स्टेशन के सभी छह फीडरों से जुड़े लगभग 150 गांवों में अंधेरा पसर गया। बिजली विभाग ने पेट्रोलिंग शुरू कराई, लेकिन दूसरे दिन शनिवार शाम तक भी फाल्ट नहीं खोजा जा सका था। शनिवार शाम तक 18 घंटे बाद भी बिजली सुचारु नहीं हो पाने से हजारों लोगों के मोबाइल चार्ज भी नहीं हो पा रहे। सैकड़ों गांव अंधेरे में पड़े हैं।
विज्ञापन

----------
बिरधा 33केवी पर बिजली कल्यानपुरा से आती है। शुक्रवार रात बारह बजे 33केवी में फाल्ट आ गया था, जिस पर पेट्रोलिंग की जा रही है। फाल्ट मिलते ही बिजली आपूर्ति सुचारु की जाएगी
विज्ञापन
विज्ञापन

-केके, वर्मा अवर अभियंता, विद्युत विभाग बिरधा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed