फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Electricity supply remained disrupted for five hours, 50 thousand people were troubled

Jhansi News: पांच घंटे ठप रही बिजली आपूर्ति, 50 हजार आबादी रही परेशान

Sat, 22 Mar 2025 02:01 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Mar 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
Electricity supply remained disrupted for five hours, 50 thousand people were troubled

विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। मुन्नालाल पावर हाउस में शुक्रवार दोपहर 3.30 बजे खंभा गाड़ने के लिए चल रही खोदाई के दौरान फावड़ा लगने से अंडरग्राउंड लाइन में फाल्ट हो गया। इससे दतिया गेट और मुन्नालाल फीडर से जुड़े इलाकों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इसकी सूचना मिलते ही अधिकारी मौके पर पहुंचे और बिजली आपूर्ति सुचारू करने में जुट गए। रात करीब 8.20 बजे बिजली आपूर्ति बहाल की जा सकी। पांच घंटे आपूर्ति ठप होने से करीब 50 की आबादी परेशानी रही।

बताते हैं कि पावर हाउस परिसर में लगे ट्रांसफार्मर के पास खंभा गाड़ने के लिए ठेकाकर्मी फावड़ा से खोदाई कर रहे थे। इस दौरान अंडरग्राउंड केबल कटने से लाइन में फाल्ट आ गया। दतिया गेट व मुन्नालाल फीडर से पोषित इलाकों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। तत्काल ड्यूटी पर तैनात एसएसओ ने एसडीओ को जानकारी दी। एसडीओ जेई आदि को लेकर मौके पर पहुंचे। कटी अंडरग्राउंड केबल से करंट फैलने की आशंका के चलते उन्होंने सब स्टेशन की आपूर्ति बंद कराई।
विज्ञापन




एसडीओ ने पहले अंडरग्राउंड केबल का कनेक्शन कटवाया। इसके बाद अस्थायी रूप से दूसरी केबल से कनेक्शन लगाकर बिजली आपूर्ति सुचारु करने का प्रयास किया। इसकी वजह से करीब 8.20 बजे बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी। एसडीओ सर्वेश मंगला ने बताया कि अंडरग्राउंड केबल को सही करने के लिए रात में खोदाई करके फाल्ट का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed