{"_id":"6414af7d59df03c621028176","slug":"electricity-of-four-feeders-stalled-for-one-and-a-half-hours-jhansi-news-jhs240893118-2023-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: डेढ़ घंटे ठप रही चार फीडरों की बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: डेढ़ घंटे ठप रही चार फीडरों की बिजली
विज्ञापन
झांसी। महानगर में शुक्रवार की शाम आई तेज आंधी के कारण चार फीडरों की बिजली डेढ़ घंटे तक ठप रही। जिससे संबंधित क्षेत्रों में रहने वाली पचास हजार से ज्यादा की आबादी को परेशान होना पड़ा।
नगरीय विद्युत वितरण खंड द्तिीय के अंतर्गत आने वाले गल्लामंडी बिजली घर में हंसारी ट्रांसमिशन सब स्टेशन से आपूर्ति की जाती है। शुक्रवार की शाम करीब साढे़ छह बजे लाइन में फाल्ट आने के कारण सप्लाई बार-बार ट्रिप होने लगी। इसके बाद उच्चाधिकारियों ने हंसारी से आने वाली 33 केवी लाइन पर ब्रेकडाउन लेकर फाल्ट को सही कराया। इस दौरान बिजली घर से जुड़े तालपुरा, ओरछा गेट, लक्ष्मीगेट और बड़ा बाजार फीडर की सप्लाई डेढ़ घंटे तक ठप रही।
वहीं, शिवाजी नगर, नारायण बाग, भगवंतपुरा, कोछाभांवर और मेडिकल फीडर की भी आधे घंटे तक सप्लाई ठप रही। उधर, नगरीय विद्युत वितरण खंड प्रथम के अंतर्गत आने वाले उन्नावगेट बिजली घर की 33 केवी लाइन में तेज आंधी के कारण फाल्ट आ गया। जिसके कारण बिजली घर से जुड़े थापक बाग, नालंदा, उन्नाव गेट आउट और बालाजी फीडर की आधे घंटे तक सप्लाई ठप रही।
विज्ञापन
इसके बाद अधिशासी अभियंता वितरण खंड प्रथम ने उन्नाव गेट बिजली घर की सप्लाई को सूती मिल उपकेंद्र की लाइन से जोड़कर चालू करा दी। इसके बाद ब्रेकडाउन लेकर खुद संविदा कर्मचारियों की मदद से पेट्रोलिंग कर लाइन के फाल्ट को खोजकर सही कराया। अधिशासी अभियंता डी. यादवेंदु ने बताया कि उन्नावगेट बिजली घर की 33 केवी लाइन में फाल्ट से सप्लाई ठप हो गई थी। ब्रेकडाउन लेकर उपकेंद्र की सप्लाई को सूतीमिल लाइन से जोड़कर चालू करा दिया गया है।