फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   electricity make from wastage

कचरे से बनेगी तीन मेगावाट बिजली, दिसंबर में काम शुरू

Wed, 22 Nov 2017 01:26 AM IST
amar ujala
amar ujala Updated Wed, 22 Nov 2017 01:26 AM IST
विज्ञापन
electricity make from wastage
administration, jhansi news - फोटो : demo
महानगर में सफाई करने केे बाद निकलने वाले कचरे से अब बिजली बनाई जाएगी। इसका प्लांट पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) के आधार पर स्थापित होगा और इसके जरिए तीन मेगावाट बिजली तैयार होगी। बिजली तीन हजार परिवारों के काम आएगी। लखनऊ में इसका टेंडर निकाला गया। अगले महीने दिसंबर में काम शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


महानगर में प्रतिदिन तीन सौ टन कचरा निकलता है। कचरा में से प्लास्टिक अलग कर उसे प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट में भेज दिया जाता है। यहां इस कचरे को सड़क बनाने में काम आने वाले डामर के साथ उपयोगी बनाया जाता है, जिससे सड़क डामर की तुलना में मजबूत बनती है। लेकिन, इसके बाद भी बहुत सा कचरा बेकार हो जाता है। कचरा की खंतियां भर गई हैं, जिससे इसे फेंकने में दिक्कत आ रही है। इसलिए नगर निगम ने ‘वेस्ट टू इनर्जी’ योजना के अंतर्गत कचरे से बिजली बनाने का प्रपोजल शासन को भेजा था, जिसे स्वीकृति मिल गई है। बिजली का यह प्लांट बिजौली में लगाया जाएगा, इसके लिए 25.5 एकड़ जमीन चिह्नित कर ली गई है। जल निगम की कार्यदायी संस्था कंस्ट्रक्शन एडं डिजाइन सर्विसेज को प्लांट तैयार करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन


रेल प्रशासन से सहयोग लिया जाएगा
बिजली बनाने के लिए प्लांट में कचरे की कमी न रहे, इसलिए रेल प्रशासन व आसपास की नगर पालिका व नगर पंचायत प्रशासन से सहयोग लिया जाएगा। उनका कचरा भी इसी प्लांट में उपयोग किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


शासन से कोई भुगतान नहीं होगा
बिजली का प्लांट तैयार करने में कंपनी कितना पैसा खर्च करेगी, इसमेें शासन अथवा नगर निगम का कोई हस्तक्षेप नहीं रहेगा। बल्कि, कंपनी खर्च करेगी। इसका 25 साल का अनुबंध रहेगा। कंपनी अपने हिसाब से बिजली बेचेगी।

रोजगार मिलेगा
बिजली का प्लांट बनाने में कम से कम डेढ़ साल का समय लगेगा। प्लांट निर्माण के दौरान सौ से डेढ़ सौ व्यक्तियों को रोजगार मिलेगा।

बाराबंकी में चल रहा प्लांट
पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप मॉडल पर वेस्ट टू इनर्जी योजना के अंतर्गत बाराबंकी में 16 मेगावाट का प्लांट शुरू हो गया है।  

तैयारी पूरी हो गई है
पावर प्लांट पूरी तरह से पीपीपी मॉडल पर बनाया जाएगा। टेंडर के बाद  तकनीकी बिड भी फाइनल हो गई है। इस पर जल्द निर्णय होगा।
- आरएन गोयल, महाप्रबंधक
कंस्ट्रक्शन एंड डिजाइन सर्विसेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed