फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Electricity kept coming and going throughout the night, people spent the night walking on the roofs

रात भर आती-जाती रही बिजली, छतों पर टहलकर काटी लोगों ने रात

Wed, 06 Jul 2022 01:42 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jul 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
Electricity kept coming and going throughout the night, people spent the night walking on the roofs
झांसी। उमस भरी गर्मी के बीच नंदनपुरा सब स्टेशन की 33 केवी लाइन में सोमवार की रात कई बार आए फाल्ट के कारण 50 हजार से ज्यादा की आबादी को सोमवार की रात जागकर काटनी पड़ी। बिजली आने के इंतजार में लोग करवटें बदलते रहे। उमस के कारण लोग छत या गली और सड़क पर टहलने को मजबूर रहे। पिछले 15 दिन में इस स्टेशन में बिजली को लेकर कई बार समस्या सामने आ चुकी है।
विज्ञापन

सोमवार की रात हंसारी सब स्टेशन की 33 केवी लाइन का इंसुलेटर फुंक गया था। जिसके कारण दो घंटे बिजली की आपूर्ति ठप रही। कर्मचारियों ने फाल्ट को जैसे-तैसे सही कराया। एक घंटे तक सप्लाई सुचारु चली। इसके बाद जंफर फुंक गया। एक बार फिर से क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इसके बाद देर रात 3:30 बजे फिर से लाइन को सही कराकर आपूर्ति को चालू कराया गया लेकिन ओवरलोड के कारण कई बार ट्रिपिंग होती रही। जिससे कई फीडरों की सप्लाई को ठप कर दिया गया। फीडर ओवरलोड हो रहे थे लिहाजा एक फीडर को बंद करके दूसरे को सप्लाई दे रहे थे।
विज्ञापन

इससे सब स्टेशन से जुड़े खातीबाबा, नंदनपुरा, आवास विकास कॉलोनी, आईटीआई आदि क्षेत्रों के 15 मोहल्लों में रहने वाले तकरीबन 50 से ज्यादा की आबादी को रात भर बिजली की समस्या से जूझना पड़ा। वहीं, उन्नाव गेट रेलवे क्रासिंग के पास थापक बाग, गल्लामंडी फीडर की लाइन में रात को फाल्ट आने से लोगों को रात जागकर गुजारनी पड़ी। मंगलवार की सुबह भी उसी स्थान पर मरम्मत कार्य के चलते नंदनपुरा सब स्टेशन से जुड़े क्षेत्रों की बिजली को बंद रखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लो वोल्टेज की समस्या से परेशानी
झांसी। महानगर में लो वोल्टेज की समस्या से आए दिन लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लो-वोल्टेज के कारण लोगों के घरों में रखे बिजली के उपकरण शोपीस बने रहते हैं। मंगलवार को मुन्नालाल पावर हाउस के पठौरिया फीडर से जुड़े बंसल कॉलोनी और स्वामीपुरम आदि क्षेत्रों में लो वोल्टेज की समस्या बनी रही। इस दौरान तकरीबन दो घंटे तक लोगों के घरों में रखे बिजली के उपकरण शोपीस बने रहे। पंखे, कूलर नहीं चलने के कारण लोगों को गर्मी से परेशान रहना पड़ा।

रात में फाल्ट आने के कारण उसे सुधारने में समय लग गया। लाइन भी पुरानी हो गई है और इस क्षेत्र का भी बहुत विस्तार हो गया। जिसके कारण ओवरलोड की समस्या से ज्यादातर लाइन में फाल्ट आ जाते हैं। जिसके कारण ट्रिपिंग की समस्या बनी रहती है। क्षेत्र के लिए एक अलग से 33 केवी सब स्टेशन यदि बना दिया जाएगा। तभी इस समस्या का स्थायी रूप से समाधान हो पाएगा। - रामकुमार जेई, नंदनपुरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed