फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Electricity goes away as soon as it comes...not only the public but even the leaders are worried

Jhansi News: आते ही चली जाती है बिजली ... जनता ही नहीं नेता भी हैं परेशान

Sun, 30 Jun 2024 04:01 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jun 2024 04:01 AM IST
विज्ञापन
Electricity goes away as soon as it comes...not only the public but even the leaders are worried
- तालबेहट, पाली और मसौरा समेत कई इलाकों में सारी रात गुल रही बिजली
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। बिजली कटौती से आमजन ही नहीं नेता और अधिकारी भी परेशान हैं। आलम यह है कि बिजली आते ही चली जाती है। अगर जरा सी बारिश हुई तो बिजली विभाग वाले ट्रिप और फॉल्ट का बहाना लेकर बिजली काट देते हैं। ऐसे में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। जनपद के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में हालत बदतर हैं। शासन के रोस्टर के हिसाब से शहरी क्षेत्र में 24 व ग्रामीण में 18 घंटे सप्लाई का नियम है, इसके बाद भी ट्रिप और फॉल्ट का बहाना बनाक ललितपुर, मड़ावरा, महरौनी, तालबेहट, पाली समेत अन्य क्षेत्रों में महज 12 से 15 घंटे ही सप्लाई की जा रही है। शुक्रवार को शनिवार को लोग बिजली कटौती से परेशान रहे। शुक्रवार रात शहर में बारिश होने से जहां सप्लाई बाधित रही। उधर, तालबेहट के दो फीड़र, पाली, पुलवारा और मसौरा में सारी रात सप्लाई ठप रही।

0000
दोनों फीडरों पर छाया रहा बिजली का संकट
फोटो-40, मकान पर गिरा हाईटेंशन लाइन का तार
तालबेहट। शनिवार को फीडर नंबर दो की सुबह करीब तीन बजे बिजली गुल हो गई, जो सुबह 10 बजे आई। वहीं, फीडर नंबर एक पर सरफयाना का ट्रांसफार्मर जलने से पूरे मोहल्ले की बिजली करीब आठ घंटे ठप रही। नगर के सिविल लाइन क्षेत्र में एक नंबर और दो नंबर फीडर से बिजली उपलब्ध कराई जाती है। जिन उपभोक्ताओं के संयोजन दो नंबर फीडर से है उन्हें संकट का सामना करना पड़ा। संवाद
विज्ञापन

0000
बिजली गिरने से सरफयाना का ट्रांसफार्मर जला
शनिवार को सुबह तीन बजे बिजली गिरने से सरफयाना मोहल्ले में लगा 400 केवी का ट्रांसफार्मर जल गया। जिससे पूरे मोहल्ले की बिजली गुल हो गई। इससे लगभग एक हजार लोगों को बिजली के गंभीर संकट का सामना करना पड़ा। विभागीय अधिकारियों ने ट्रॉली वाला ट्रांसफार्मर लगाकर लोगों को बिजली मुहैया कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

0000
फोटो-71,अनिल चतुर्वेदी
फीडर नंबर दो के उपभोक्ताओं को पिछले कई दिनों से बिजली संकट का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या के निदान के लिए विभागीय अधिकारियों को ठोस कार्य करना चाहिए।- अनिल चतुर्वेदी
----
फोटो-72, रामनारायण गोस्वामी
नगर के पॉश इलाके में शुमार रखने वाली सिविल लाइन के विद्युत उपभोक्ता कई दिनों से बिजली की समस्या से परेशान है। इस समस्या के निदान के लिए जर्जर केबल को बदला जाना आवश्यक हैं।-रामनारायण गोस्वामी
000
मकान की छत पर गिरा हाईटेंशन तार
तालबेहट। शनिवार का सुबह माताटीला रोड़ पर सैंट जोसफ विद्यालय के समीप रहने वाले केशवदास कुशवाहा के मकान की छत पर हाईटेंशन तार टूटकर छत पर गिरा। मकान मालिक ने इस संबंध में एसडीएम को शिकायती पत्र देकर मकान के ऊपर से निकली हाईटेंशन लाइन का हटवाने की मांग की है।
000
बारिश और आकाशीय बिजली से आपूर्ति में कुछ व्यवधान आया था, जिसे दूर कर दिया गया है।- केके शुक्ला, अवर अभियंता तालबेहट
00
रातभर गुल रही रही बिजली उपभोक्ता हुए परेशान
पाली। तहसील क्षेत्र में शुक्रवार को बारिश शुरू होते ही बंगरिया, वेटना, उमरिया, बरोदिया राइन आदि गांवों की बिजली गुल हो गई। लोग रात में बिजली का इंतज़ार करते रहे लेकिन रात भर बिजली गुल रही। जिससे उपभोक्ताओं के मोबाइल चार्ज नहीं हो सके। संवाद

000
वर्जन
शुक्रवार रात बारिश में ग्रामीण क्षेत्रों में फाल्ट होने पर सप्लाई प्रभावित हुई लेकिन जहां जानकारी मिली उसे ठीक कराकर सप्लाई बहाल कर दी गई।-राजीव कालरा, अधीक्षण अभियंता विद्युत वितरण खंड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed